देवास, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मालवा प्रान्त के 54 वां प्रान्त अधिवेशन देवास में होने जा रहा है। अधिवेशन को लेकर मंगलवार को अभाविप द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन स्थानीय वरिष्ठ नागरिक संस्था सभाकक्ष में किया गया। प्रांत मंत्री घनश्याम सिंह चौहान ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि उक्त अधिवेशन में विद्यार्थियों का संगम होगा। जिसमें देवास की धरती पर मालवा का दर्शन होगा। 14 फरवरी से सेंट्रल इंडिया अकादमी स्कूल में प्रारंभ होने जा रहे अधिवेशन की शुरुआत प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ होगी। दोपहर 2.45 पर ध्वजारोहण के साथ अधिवेशन की औपचारिक शुरुआत होगी।
17 सालों बाद देवास में अभाविप का अधिवेशन होने जा रहा हैं, इस अधिवेशन में मालवा प्रान्त (इंदौर, उज्जैन संभाग) से 500 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे। इस अधिवेशन को सुचारू से चलाने के लिए 24 गटों का निर्माण किया गया हैं, जिसमें 80 कार्यकर्ता काम करेंगे। यह अधिवेशन 5 सत्रों में संपन्न होगा। जिसमें जिसमें प्रदर्शनी उदघाटन, भाषण, शिक्षा क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी और कुछ घोषणाएं होगी। अधिवेशन स्थल पर सभागार का निर्माण होगा, जिसका नाम श्री राजाभाऊ महाकाल जी रखा गया हैं ।
साथ ही अधिवेशन स्थल पर एक अत्यंत सुंदर प्रदर्शनी का निर्माण किया जाएगा, यह प्रदर्शनी अभाविप के कार्यकर्ताओं के द्वारा किये गए कार्यो, मालवा प्रान्त की संस्कृति को दर्शाएगी और अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को दर्शाएगी। जिसका नाम शहीद रामचन्द्र ऐरवाल जी के नाम पर रख जायेगा। प्रदर्शनी उद्घाटन के बाद ध्वजारोहण होगा। तत्पश्चात कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन होगा। अधिवेशन में विशेष भाषण होगा और शैक्षणिक एवं सामाजिक मुद्दों पर परिसंवाद कर स्टूडेंट चार्टर के रूप में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इस वर्ष स्टूडेंट चार्टर में चार विषयों पर परिसंवाद होगा।
पहली नई शिक्षा नीति क्रियान्वयन और अपेक्षा। दूसरी सातत्यपूर्ण शिक्षा एवं मूल्यांकन चुनौतियां और संभावना। तीसरी शिक्षक और अर्थ की कमी से जूझता विश्वविद्यालय। चौथा निजीकरण के नाम पर न हो व्यापारिकरण। इस अधिवेशन को जीरो वेस्ट नो प्लास्टिक थीम पर सम्पन्न किया जाएगा। इस दौरान प्रांत अध्यक्ष योगेश रघुवंशी, स्वागत समिति अध्यक्ष राधेश्याम सोनी एवं सचिव विजय गेहलोत उपस्थित थे। उक्त जानकारी नगर मंत्री राजेश्वर यादव ने दी।
देवास, नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जो पार्षद प्रत्याशियो की सूची जारी की थी। तभी से भाजपा में बगावत...
देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...
देवास, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवा चौधरी ने अपने पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश महासचिव...
देवास, गुरुवार शाम को बोला वह देशद्रोही बारिश तेज हवा के साथ झमाझम बारिश में तब्दील हो गई। बारिश इतनी जोरदार थी कि शहर...
देवास, पार्षदों का टिकट फिक्स हो जाने के बाद अब कई कार्यकर्ता नाराज है और हाई वोल्टेज ड्रामा करता दिखाई दे रहे है। देवास...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...