इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 04 May, 2024|20:19|IST
ताजा खबर

टी20 वर्ल्ड कप में ख़त्म हुआ पाकिस्तान का सफ़र, अब फाइनल में भिड़ेंगे ऑस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड

Updated: digiana.com | Nov 12, 2021, 11:36 AM IST

टी20 वर्ल्ड कप में ख़त्म हुआ पाकिस्तान का सफ़र, अब फाइनल में भिड़ेंगे ऑस्ट्रलिया और न्यूजीलैंड

नई दिल्ली, टी20 वर्ल्ड कप अपने अंजाम तक पहुंचने वाला है। इस बार दुनिया को नया टी20 चैंपियन मिलेगा। गुरूवार को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के विजय रथ को रोकते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया है। अब फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा।
 न्यूजीलैंड जहां पहली बार फाइनल में पहुंचा है तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार खिताबी मुकाबले में पहुंचने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम 2010 में फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी लेकिन इंग्लैंड के सामने उसे हार का सामना करना पड़ा था। इस बार फाइनल में दोनों के बीच पहली बार चैंपियन बनने को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में उसके ऑलराउंडर्स मार्कस स्टोइनिस और मैथ्यू वेड ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने छठे विकेट के लिए 41 गेंद में 81 रन की नाबाद साझेदारी की। स्टोइनिस ने 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 31 गेंद में नाबाद 40 और मैथ्यू वेड ने 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 17 गेंद में नाबाद 41 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया ने शुरू में नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। डेविड वार्नर (30 गेंदों पर 49 रन, तीन चौके, तीन छक्के) ने रन गति बनाए रखी थी। इसके बाद वेड और स्टोइनिस ने अपनी आक्रामकता का खूबसूरत नजारा पेश किया और शादाब खान (22 रन देकर चार विकेट) के कोशिशों पर पानी फेर दिया।
जब ऑस्ट्रेलिया को 10 गेंद पर 21 रन चाहिए थे तब हसन अली ने वेड का कैच टपका दिया। इसके बाद वेड ने शाहीन अफरीदी के 19वें ओवर की आखिर तीन गेंद पर शार्ट फाइन लेग, काउ कार्नर और फिर फाइन लेग पर छक्के जड़े। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के लचर क्षेत्ररक्षण का पूरा फायदा उठाया।
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान और फखर जमान ने अर्धशतक लगाए। रिजवान 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 52 गेंद में 67 रन बनाकर आउट हुए। फखर जमान ने 31 गेंद में अपना पचासा पूरा किया।
 

 









सम्बंधित खबरें...
 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

पूरन लखनऊ तो करन पंजाब में पहुंचे, मिनी ऑक्शन के बाद देखें...
[ Posted On digiana.com | Dec 24, 2022, 04:05 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है और हर फ्रेंचाइजी की टीम तय हो चुकी है। मिनी ऑक्शन के बाद सात टीमों के...

 निकोलस पूरन पर बरसा धन, 16 करोड़ में लखनऊ ने खरीदा
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 06:53 PM IST ]

नई दिल्ली: आईपीएल ऑक्शन 2023 में वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान निकोलस पूरन पर जमकर पैसा बरसा. उन्हें...

 सैम कुरेन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 18.50 करोड़ में बिके
[ Posted On digiana.com | Dec 23, 2022, 05:59 PM IST ]

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बन गया है। आईपीएल 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई मिनी ऑक्शन में इतिहास...

 क्रिकेटर मुनाफ पटेल कार्रवाई, बैंक खाते सीज कर वसूले 52 लाख...
[ Posted On digiana.com | Dec 16, 2022, 01:48 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मुनाफ पटेल के लिए बुरी खबर आ रही है। उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.