नई दिल्ली: वैश्विक विषयगत वेबिनार की श्रृंखला के एक हिस्से के रूप में जी20 की भारत की अध्यक्षता के तहत संस्कृति कार्य समूह (सीडब्ल्यूजी) द्वारा आयोजित और ज्ञान भागीदार के रूप में यूनेस्को (पेरिस) द्वारा प्रेरित “एक टिकाऊ भविष्य के लिए जीवंत विरासत का दोहन” विषय पर दूसरा वेबिनार 13 अप्रैल 2023 को दोपहर 12.30 बजे से रात 8.30 बजे (भारतीय समयानुसार) के लिए निर्धारित है।
यह वेबिनार जी20 के सदस्य देशों और अतिथि राष्ट्रों के साथ-साथ कई अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित 29 देशों के विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर जीवंत विरासत के महत्व और स्थिरता की दिशा में इसकी भूमिका के बारे में विचारों का आदान - प्रदान करेगा।
इस वेबिनार का उद्देश्य एक समावेशी संवाद को बढ़ावा देना और एक टिकाऊ भविष्य के लिए जीवंत विरासत के दोहन के बारे में विशेषज्ञों के दृष्टिकोण से प्रेरित गहन चर्चा की सुविधा प्रदान करना है। इसका लक्ष्य ज्ञान साझा करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देना; उत्कृष्ट कार्यप्रणालियों और अनुभवों से लाभ उठाना; जीवंत विरासत से जुड़ी कार्यप्रणालियों के उपयोग के क्रम में पैदा होने वाले अंतरालों, जरूरतों और अवसरों की पहचान करना है। यह वेबिनार मूर्त और कार्रवाई-उन्मुख परिणामों को तैयार करने में जी20 के सदस्य देशों के दृष्टिकोण के बारे में भी जानकारी देगा।
इसमें वक्ताओं के लिए तीन खंड होंगे और विशेषज्ञों को उनके संबंधित टाइम जोन के आधार पर इन खंडों में स्थान दिया जाएगा। इस वेबिनार को खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ), विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के प्रतिनिधियों द्वारा इस विषय पर विशेषज्ञता के साथ क्रमिक रूप से संचालित किया जाएगा। इसे यूनेस्को (पेरिस) के यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
प्राथमिकता तीन और चार से संबंधित वैश्विक विषयगत वेबिनार क्रमशः 19 और 20 अप्रैल को निर्धारित है।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...