इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 11 May, 2024|19:21|IST
ताजा खबर

'ताजमहल नहीं होता तो 40 रुपये में मिलता पेट्रोल', महंगाई को लेकर ओवैसी का केंद्र सरकार पर तंज

Updated: digiana.com | Jul 05, 2022, 05:55 PM IST

'ताजमहल नहीं होता तो 40 रुपये में मिलता पेट्रोल', महंगाई को लेकर ओवैसी का केंद्र सरकार पर तंज

नई दिल्ली, देश में बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहा है। इसी बीच एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी के लिए जिम्मेदार मोदी नहीं बल्कि मुगल है।
ओवैसी ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी के लिए मोदी नहीं मुगल जिम्मेदार हैं। बच्चों के पास नौकरी नहीं है, इसके लिए बादशाह अकबर जिम्मेदार हैं। ताजमहल नहीं होता तो 40 रुपये में मिलता पेट्रोल। एआईएमआईएम के ट्विटर हैंडल से साझा किए गए वीडियो में ओवैसी ने एक सभा को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।
ओवैसी ने तंजात्मक अंदाज में कहा कि मैं मानता हूं कि मुगलों ने ताजमहल, लालकिला बनाकर गलती की। वो पैसा बचाकर रखना था। वीडियो में ओवैसी केंद्र से सवाल करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने पूछा क्या भारत में सिर्फ मुगलों की सरकर थी? मुगलों से पहले देश में अशोक, चंद्रगुप्त की भी हुकूमत थी लेकिन बीजेपी हर चीज की जिम्मेदार मुगलों को बताती है. उनकी आंखों में सिर्फ मुगल दिखता है।
ओवैसीने कहा ना हमें मुगलों से कुछ लेना हैं और ना हमें पाकिस्तान से कुछ मतलब है लेकिन इनको नजर आता है जिन्ना-जिन्ना। जिन्ना से हमें क्या करना है। हमने जिन्ना के पैगाम को ठुकरा दिया था। आजादी के 75 साल का जश्न हम 15 अगस्त को मनाने जा रहे हैं। भारत में जितने मुस्लिम हैं, वो इस बात की गवाही देते हैं कि उनके दादा और परदादा ने पाकिस्तान के पैगाम को ठुकराया था। भारत को अपना वतन माना था। भारत हमारा वतन है. हम भारत को नहीं छोड़ेंगे।  तुम लाख नारे लगाओ छोड़ कर जाओ... छोड़कर जाओ. छोड़कर जाना तो दूर की बात. हम जिंदा भी रहेंगे तो इस धरती पर सीना तानकर रहेंगे और मरेंगे भी तो इसी जमीन के अंदर जाएंगे।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.