इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|20:09|IST
ताजा खबर

पुलवामा में NIA ने लगाए मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, रखा 10-10 लाख का इनाम

Updated: digiana.com | Dec 10, 2022, 04:05 PM IST

पुलवामा में NIA ने लगाए मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर, रखा 10-10 लाख का इनाम

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए पुलिस और सेना लगातार अभियान चला रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुठभेड़ में कई आतंकियों को भी मार गिराया है। इसके अलावा केंद्रीय जांच एजेंसियां भी आतंकियों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हैं। हाल ही में NIA ने पोस्टर जारी कर लश्कर-ए-तैयबा के चार मोस्ट वांटेड आतंकियों के बारे में जानकारी मांगी है। पुलवामा और अन्य शहरों में चार आतंकवादियों के पोस्टर चिपकाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक पर 10 लाख का इनाम है।
ये सभी आतंकी जम्मू और कश्मीर में लश्कर के फ्रंटल आतंकवादी संगठन TRF की आतंकवादी गतिविधियां में वांटेड हैं। आतंकवाद से संबंधित मामले में वांटेड चार लोगों में दो पाकिस्तानी नागरिक हैं जो आतंकवादी संगठन, द रेसिस्टेंस फ्रंट  और दो स्थानीय उग्रवादियों का संचालन कर रहे हैं।
इससे पहले अप्रैल में भी एनआईए ने लश्कर के छदम संगठन टीआरएफ के इन चार आतंकियों पर इनाम घोषित किया था। एनआईए को इन आतंकियों की तलाश 18 नवंबर 2021 को दर्ज एक मामले में है। यह मामला हिंसक गतिविधियां, युवाओं को कट्टरपंथी बनाने और आतंकवाद में भर्ती करने के लिए रची गई साजिश से संबंधित है।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों और आतंकियों से हुई मुठभेड़ में इस साल अक्टूबर तक 176 आतंकी मारे गए हैं। इनमें 50 विदेशी आतंकी और 126 लोकल आतंकी थे। जानकारी के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में अभी कुल 134 सक्रिय आतंकी मौजूद हैं। इनमें से 83 विदेशी और 51 लोकल आतंकी हैं। सितंबर महीने में जारी जम्मू कश्मीर गृह विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पांच अगस्त 2019 से 15 सितंबर 2022 के बीच 176 जवान शहीद हो गए, जबकि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने से पहले 5 अगस्त 2016 से 5 अगस्त 2019 तक 290 जवान शहीद हुए थे।







सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.