इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 12 May, 2024|22:38|IST
ताजा खबर

लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21 हजार से ज्यादा केस, 60 मरीजों की मौत

Updated: digiana.com | Jul 22, 2022, 01:54 PM IST

लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21 हजार से ज्यादा केस, 60 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। भारत में भी कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के 21 हजार से ज्यादा केस सामने आए है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 21,880 नए मामले सामने आए। वहीं, 60 लोगों की जान चली गई. कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 49 हजार 482 तक पहुंच गई है।
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा ऐसे राज्य हैं जहां 24 घंटे में नए केस एक हजार से ऊपर रिकॉर्ड किए गए। अकेले बंगाल में बीते 24 घंटे में 2,486 नए केस आए, 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां सबसे ज्यादा 27,755 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। नए केस के मामले में अभी बंगाल टॉप पर आ गया है। इससे पहले केरल और महाराष्ट्र टॉप पर थे।
देश के छह राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से ज्यादा है। इन राज्यों में असम, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय और बंगाल शामिल हैं। असम में पॉजिटिविटी रेट- 10.83%, सिक्किम में 13.23%, नागालैंड में 10.38%, मेघालय में 16.71%, हिमाचल में 12.94% और बंगाल में 16.24% रिकॉर्ड की गई। बंगाल को छोड़कर बाकी पांच राज्यों में भले ही पॉजिटिविट रेट 10 फीसदी से ज्यादा हो, लेकिन यहां रोजाना केस एक हजार से नीचे है।
महाराष्ट्र अभी भी कोरोना हॉट-स्पॉट बना हुआ है। यहां डेली केसेस 2 हजार से ऊपर आ रहे हैं। गुरुवार को राज्य में 2,289 नए केस आए, 2,400 मरीज ठीक हुए और 6 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 5.04% है। यानी 100 में से 5 मरीज संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र में 14,519 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।
इधर, तमिलनाडु में भी कोरोना थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को यहां 2,093 मरीज पॉजिटिव पाए गए, 2,290 मरीज ठीक हुए। हालांकि मौत केवल 1 मरीज की हुई। राज्य में पॉजिटिविटी रेट 6.04% रिकॉर्ड की गई। कोरोना के शुरुआती दौर से लेकर अब तक यहां 35 लाख से ज्यादा केस मिले, जबकि 34 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं।






सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.