इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|19:16|IST
ताजा खबर

 शराब घोटाले में नाम पर भड़कीं के कविता- बोलीं- जेल में डाल दो तब भी लोगों के लिए करेंगे काम

Updated: digiana.com | Dec 01, 2022, 06:01 PM IST

 शराब घोटाले में नाम पर भड़कीं के कविता- बोलीं- जेल में डाल दो तब भी लोगों के लिए करेंगे काम

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाले की आंच पर तेलंगाना तक पहुंच गई है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस के मुखिया के चंद्रशेखर राव (KCR) की बेटी का नाम अब इस घोटाले से जुड़ता दिख रहा है। इस बीच केसीआर की बेटी के कविता ने आज केंद्र सरकार पर हमला बोला है।  घोटाले में नाम आने के बाद उन्होंने गुरुवार को कहा कि वह किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।
कविता ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के नेता वर्तमान में ED और CBI जैसी केंद्रीय एजेंसियों के रडार पर हैं, हम सभी किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं। कविता ने कहा, "हम किसी भी तरह की जांच का सामना करेंगे। अगर एजेंसियां आती हैं और हमसे सवाल पूछती हैं तो हम निश्चित रूप से जवाब देंगे, लेकिन मीडिया में चुनिंदा फोटो लीक कर नेताओं की छवि खराब करना गलत है।
 दिल्ली शराब कांड मामले में के कविता पर आरोप है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी वाली सरकार को 100 करोड़ रुपए दिए हैं। जिस पर पलटवार करते हुए के कविता ने इन आरोपों को निराधार बताया है। के कविता ने कहा कि यह बीजेपी की चाल है। बीजेपी केंद्रीय जांच एजेंसियों का सहारा लेकर राज्य की सरकारों को गिराना चाहती है।
टीआरएस एमएलसी ने कहा कि देश का हर बच्चा जानता है कि चुनावी राज्यों में ईडी पीएम मोदी से पहले पहुंचती है, तेलंगाना में भी ऐसा ही हुआ है। तेलंगाना में अगले साल चुनाव हैं। पीएम मोदी हमें सलाखों के पीछे डाल सकते हैं, लेकिन हम फिर भी लोगों के लिए काम करते रहेंगे और बीजेपी की विफलताओं को उजागर करेंगे।
मामले की जांच कर रही ईडी ने पिछले दिनों शराब घोटाला मामले में गुरुग्राम के शराब कारोबरी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है। अमित अरोड़ा को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बेहद करीबी माना जाता है।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.