नई दिल्ली: चीन सहित दुनियाभर के कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। चीन के हालातों को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जहां एक ओर हाई लेवल मीटिंग बुलाई है। वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से 'भारत जोड़ो यात्रा' को स्थगित करने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को प्त्र५ लिखा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र में 'भारत जोड़ो यात्रा' से कोरोना फैलने के खतरे पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा, "चूंकि कोरोना महामारी एक सार्वजनिक आपात स्थिति है, इसलिए देशहित में 'भारत जोड़ो यात्रा' को स्थगित करने पर फैसला लिया जा सकता है। राजस्थान में चल रही भारत जोड़ो यात्रा में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। यात्रा से जुड़े लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का उपयोग कराया जाए।" इसके अलावा कोरोना की वैक्सीन लगवा चुके लोगों को ही यात्रा से जुड़ने की अनुमति देने की अपील की गई है।
उन्होंने लिखा, "यदि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना संभव नहीं हो, तो पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और कोविड महामारी से देश को बचाने के लिए 'भारत जोड़ो यात्रा' को देशहित में स्थगित करने का अनुरोध करता हूं।"
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कोरोना को लेकर कांग्रेस को दी गई नसीहत पर कांग्रेस सांसद व वरिष्ठ नेता अधीर रंजन ने कहा कि, भारत जोड़ो यात्रा में देशभर में लोग शामिल हो रहे हैं। मोदी सरकार कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है। आम लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा तरह-तरह के सवाल उठा रही है। क्या गुजरात चुनाव में PM मोदी मास्क लगाकर, सारे प्रोटोकॉल मानते हुए घर-घर गए थे? हम कोविड प्रोटोकाल का पूरा पालन कर रहे हैं।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...