नई दिल्ली: देश के कई राज्यों नमे ठंड का सितम बढ़ने लगा है। उत्तर भारत के राज्यों में ठंड और कोहरे का डबल अटैक देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब में घना कोहरा छाए रहने का ऑरेंज अलर्ट है। मैदानी इलाकों में कोहरा इस कदर छाया है कि विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम हो गई है। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब में आज 20 दिसंबर को सुबह के वक्त घने कोहरे की चादर है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए मौसम विभाग ने घने से बहुत घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी 100 मीटर से कम है।
मौसम विभाग ने आज यानी 20 दिसंबर को कई शहरों की विजिबिलिटी रिपोर्ट साझा की है। दिल्ली के पालम में सुबह करीब 5.30 बजे विजिबिलिटी 25 मीटर रही वहीं सफदरजंग में 50 मीटर रही। पंजाब के भटिंडा में अत्यधिक घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही। अमृतसर, पटियाला और लखनई में विजिबिलिटी 25 मीटर दर्ज गई है।
लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जाएगा. लखनऊ में भी आज घना कोहरा छाया रहेगा।गाजियाबाद में भी आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया जाएगा। गाजियाबाद में भी आज घना कोहरा छाया रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक आज अंडमान निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित महाराष्ट्र में भी गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ मध्यम कोहरा रहने की भविष्यवाणी की गई है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है। ऐसे में ठंड, प्रदूषण और कोहरे के सितम के कारण परेशानी बढ़ सकती है।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...