इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 18 May, 2024|19:08|IST
ताजा खबर

 तवांग में झड़प पर भारत के साथ आया अमेरिका, कहा- उकसावे की कार्रवाई कर रहा चीन

Updated: digiana.com | Dec 14, 2022, 11:09 AM IST

 तवांग में झड़प पर भारत के साथ आया अमेरिका, कहा- उकसावे की कार्रवाई कर रहा चीन

नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद अमेरिका ने इसे बीजिंग की उकसावेपूर्ण कार्रवाई करार देते हुए भारत का साथ दिया है। पेंटागन प्रेस सचिव पैट राइडर ने कहा कि चीन इंडो-पैसिफिक रीजन में अमेरिकी सहयोगियों और साझेदार देशों को जानबूझ कर उकसा रहा है और हम अपने सहयोगियों की सुरक्षा करने की अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।
 पैट राइडर ने कहा- चीन उकसावे की कार्रवाई करता है। अमेरिका ने देखा कि चीन LAC के आस-पास सेना जुटा रहा है और मिलिट्री इंफ्रास्ट्रचर बना रहा है। हम स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारत के प्रयासों का पूरा समर्थन करेंगे। हम अपने मित्र देशों की सुरक्षा सुनिश्चित करते रहेंगे। प्रेस सचिव ने भारत का समर्थन करते हुए कहा कि भारत की ओर से तनाव को कम करने की कोशिश का हम समर्थन करते हैं।
वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैराइन जीन-पियरे ने कहा- अमेरिका इस पूरे मुद्दे पर नजर बनाए हुए है। हमें खुशी है कि भारत और चीन अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में झड़प के बाद जल्द ही अलग हो गए। हम दोनों देशों को बाइलैटरल चैनल के माध्यम से बातचीत करने का सुझाव देने के पक्ष में हैं। हम चाहते हैं कि भारत और चीन सीमा विवाद को सुलझाने के लिए चर्चा करें।
भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सदन में बताया कि चीनी सैनिकों ने 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में एलएसी के पास यथास्थिति बदलने की कोशिश की लेकिन हमारे सैनिकों ने चीनी सैनिकों का डट कर सामना किया। रक्षा मंत्री ने सदन में बताया कि भारतीय सैनिकों ने उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया और चीनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा। हालांकि उन्होंने बताया कि इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से झड़प हो गई। रक्षा मंत्री ने स्पष्ट करते हुए कहा कि इस झड़प में किसी भी भारतीय सैनिकों की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल है।
अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में शुक्रवार को भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. इसमें में दोनों ही देशों के सैनिकों को चोटें आईं हैं। आमने-सामने के क्षेत्र में तैनात भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया है। शुक्रवार को हुई झड़प में घायल चीनी सैनिकों की संख्या भारतीय सैनिकों की संख्या से अधिक बताई जा रही है।

सम्बंधित खबरें...
भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन...
[ Posted On digiana.com | Apr 24, 2023, 09:12 PM IST ]

न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...

अतीक अहमद का यश गान करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 05:15 PM IST ]

कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...

अभ्यास इनियोचोस-23 में भारतीय वायु सेना की सहभागिता
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 05:58 PM IST ]

नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...

कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारीसाबित होगा साथी पोर्टल- नरेन्द्र...
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 06:00 PM IST ]

नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...

भारत सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना
[ Posted On digiana.com | Apr 19, 2023, 05:27 PM IST ]

न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.