नई दिल्ली, देश का अगला राष्ट्रपति कौन होगा, इसके लिए 18 जुलाई को मतदान होना है। मतदान के पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सहयोगी और विपक्षी दलों से समर्थन मांग रहे हैं। इसी बीच दिल्ली और पंजाब में सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का फैसला कर लिया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान किया।
राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में पार्टी की पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी की मीटिंग हुई और एकमत से तय किया है कि राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले इस चुनाव में हम लोग विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी का समर्थन करेंगे।
आम आदमी पार्टी की ओर से यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान ऐसे समय में किया गया है। जब झारखंड मुक्ति मोर्चा और बीजू जनता दल जैसी पार्टियां एनडीए कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का ऐलान कर चुकी हैं। बता दें एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।
संजय सिंह ने इसके साथ ही कहा, राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू जी का भी हम सम्मान करते हैं लेकिन चुनाव में हम विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जी को सपोर्ट करेंगे। पार्टी के सारे विधायक और सांसद 18 तारीख को अपना वोट यशवंत सिन्हा जी को देंगे। अरविंद केजरीवाल और पीएसी ने यह फैसला लिया है।
न्यूज डेस्क: भारत में सर्कस की दुनिया का बड़ा नाम माने जाने वाले जेमिनी शंकरन का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने...
कर्नाटक चुनावः अतीक अहमद की मौत के बाद से माहौल गर्म है। ऐसे में कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी को...
नई दिल्लीः भारतीय वायु सेना ( आईएएफ ) हेलेनिक एयर फोर्स द्वारा आयोजित एक बहु-राष्ट्रीय वायु अभ्यास इनियोचोस- 23 में भाग...
नई दिल्ली: बीज उत्पादन की चुनौतियों से निपटने, गुणवत्तापूर्ण बीज की पहचान और बीज प्रमाणीकरण के लिए बनाए गए साथी पोर्टल...
न्यूज डेस्कः भारत ने आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ दिया है. संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के मुताबिक भारत अब दुनिया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...