हरियाणा, हरियाणा के पलवल में ढाबे पर काम करने वाले एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई है। आल्हापुर फ्लाईओवर के पास चलने वाले एक ढाबे में मृतक बर्तन साफ़ करने का काम करता था। उसके सिर पर कांच की बोतल से हमला कर उसकी हत्या की गई है। ढाबा मालिक की शिकायत पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल हत्या का आरोप ढाबे पर ही काम करने वाले दूसरे शख्स पर लगा है। पलवल के बाली नगर का रहने वाला प्रवीण कुमार ही आल्हापुर फ्लाईओवर के पास सन्नी नाम से ढाबा चलाता था। मृतक लक्ष्मण मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और पिछले तीन साल से बर्तन साफ करने का काम करता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था।
लक्ष्मण के साथ ही एक अन्य शख्स राकेश भी ढाबे पर काम करता है। बीती 10 नवंबर की रात 11 बजे वह ढाबे को बंद करके अपने कमरे में सोने के लिए चला गया और उनके कर्मी बाहर खाना खा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे एक कर्मी ने बताया कि लक्ष्मण के सिर में राकेश ने बोतल से हमला कर दिया और वह बेहोश पड़ा हुआ है। उसने तुरंत लक्ष्मण को देखा जिसकी मौत हो चुकी थी।
हत्या के आरोपी राकेश को पुलिस ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। वह रेलवे स्टेशन से रेल के जरिये जिले से फरार होने की फिराक में था। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...