नई दिल्ली, पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पंजाब पहुंचे। यहां वह सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मिलने मानसा के मूसा गांव पहुंचे। उनके साथ पार्टी प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग समेत सभी वरिष्ठ कांग्रेस भी है। राहुल गांधी ने मूसेवाला की तस्वीर पर फूल अर्पित किए और उनके पिता को गले लगाकर ढांढस बंधाया।
मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने एक ट्वीट भी किया। इसमें उन्होंने लिखा कि कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता जिस दुःख से गुज़र रहे हैं उसे बयान करना मुश्किल है। इन्हें इंसाफ दिलाना हमारा फ़र्ज़ है और हम दिला कर रहेंगे।उन्होंने आगे कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पंजाब में अमन और शांति बनाये रखना AAP सरकार के बस की बात नहीं है।
आज ही अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने भी सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की थी।सिद्धू मूसेवाला सिंगर होने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के सदस्य भी थे। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पंजाब में इसी साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। चुनाव के दौरान मूसेवाला और राहुल गांधी की मुलाकात भी हुई थी। इस चुनाव में मूसेवाला जीत नहीं सके थे।
बीते सोमवार को कांग्रेस नेता व राजस्थान के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंचे थे और उनके पिता से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। वहीं भाजपा की तरफ से हंसराज हंस और मंजिंदर सिंह सिरसा ने सिद्धू के परिजनों से मुलाकात की थी।
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ जिसे लेकर सियासी बवाल मच गया है।...
नई दिल्ली: दुनियाभर में अपनी आतंकवादी सोच और करतूत के लिए बदनाम पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पंजाब में...
हिसार: हरियाणा के हिसार में घनी धुंध के कारण उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के काफ़िले की गाड़ियां हादसे का शिकार हो...
चंडीगढ़: भारत और चीन के सैनिकों के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में झड़प का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। हरियाणा...
हरियाणा: हरियाणा के रेवाड़ी जिले में बदमाशों ने चार पेट्रोल पंप पर लूट की है। बदमाशों ने बंदूक की नोंक पर 1.22 लाख रुपये...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...