इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 May, 2024|06:27|IST
ताजा खबर

शराबबंदी को लेकर उमा भारती के तीखे तेवर, शराब की दुकान में किया पथराव

Updated: digiana.com | Mar 14, 2022, 11:41 AM IST

 शराबबंदी को लेकर उमा भारती के तीखे तेवर, शराब की दुकान में किया पथराव

भोपाल, मध्यप्रदेश में शराबबंदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लगातार बयां दे रही है। वह लगातार राज्य सरकार से शराब की दुकानें बंद कराने की मांग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने शराबबंदी के खिलाफ सख्त दिखाए और शराब की दूकान में ग्घुस गई। इस दौरान उन्होंने शराब की दुकान में पथराव किया। दुकान फोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
रविवार को भोपाल के भेल इलाके की आजाद नगर की शराब की दुकान के बाहर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पहुंचीं। पहले उन्होंने आसपास के इलाके के लोगों से शराब की दुकान को लेकर बातचीत की।  जब लोगों ने शराब की दुकान पर एतराज उठाते हुए शराबबंदी कि उनकी मांग का पुरजोर समर्थन किया तो पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती लोगों के साथ शराब की दुकान पर पहुंचीं।
उमा भारती ने शराब की दुकान के अंदर घुस कर बड़े पत्थर से दुकान पर हमला किया। इस हमले में शराब की कुछ बोतल भी चकनाचूर हो गई। यह घटनाक्रम देखकर दुकान पर मौजूद सेल्समैन घबरा गया।  इसके बाद उमा भारती के साथ आए समर्थकों ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए और भीड़ दुकान से रवाना हो गई।
इसके बाद उमा भारती ने ट्वीट में लिखा कि भोपाल के बरखेड़ा पठानी आझाद नगर बीएचईएल में मजदूरों की बस्ती में शराब की दुकानों की लाइन लगी हुई है। ये दुकानें लोगों को शराब परोसते हैं। पास में मंदिर हैं, छोटे बच्चों के स्कूल हैं। जब लड़कियां और महिलाएं छतों पर खड़ी होती हैं तो शराबी अश्लील हरकते करते हैं।
आगे उन्होंने लिखा मजदूरों की पूरी कमाई इन दुकानों में चली जाती हैं। यहां के निवासियों व महिलाओं ने आपत्तियां दर्ज कीं, विरोध में धरने दिए क्योंकि यह दुकान सरकारी नीति के खिलाफ है इसलिए प्रशासन ने हर बार बंद करने का आश्वासन दिया लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी यह नहीं हो पाया। आज मैंने प्रशासन को एक हफ्ते में दुकान बंद करने की चेतावनी दी हैं।
इसी साल जनवरी में मध्यप्रदेश सरकार ने शराब सस्ती कर दी थी जबकि सत्ताधारी पार्टी बीजेपी की ही नेता व पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पिछले साल कहा था कि वे 15 जनवरी 2022 तक शराबबंदी करवाएंगी नहीं तो सड़कों पर उतरेंगी। लेकिन तारीख खत्म होने के ठीक दो दिन बाद शराबबंदी तो दूर शिवराज कैबिनेट ने नई शराब नीति का ऐलान कर दिया।


 





सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.