इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|21:07|IST
ताजा खबर

MP में 1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल, तीसरी लहर के चलते फैसला

Updated: digiana.com | Jun 28, 2021, 03:32 AM IST

MP में 1 जुलाई से नहीं खुलेंगे स्कूल, तीसरी लहर के चलते फैसला

भोपाल, कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तर अब थमने लगी है. इसी के साथ तमाम राज्यों में लगाए गए प्रतिबंध भी हटाए जाने शुरू हो गए हैं. वहीं स्कूलों को भी एक बार फिर से खोले जाने को लेकर चर्चा शुरू हो गई हैं. इन सबके बीच कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए काफी खतरनाक भी बताई जा रही है. ऐसे में मध्य प्रदेश में फिलहाल 1 जुलाई से स्कूल नहीं खुलेंगे. स्कूल खोले जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियो के साथ चर्चा करेंगे.
नहीं खोले जाएंगे स्कूल
जानकारी के मुताबिक बच्चों को कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि 1 जुलाई से राज्य में स्कूल नहीं खोले जाएंगे. बैठक के दौरान बच्चों की शिक्षा ऑनलाइन क्लासेस या टीवी के माध्यम से ही जारी रखने पर फैसला हुआ है.
स्कूल खोलने पर की जाएगी चर्चा
गौरतलब है कि स्कूल खोलने के महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा करेंगे. मुख्यमंत्री, स्कूल शिक्षा से सम्बंधित केंद्रीय मंत्रियों से भी स्कूल खोलने के सम्बंध में चर्चा करेंगे और विशेषज्ञों से भी इस संबंध में राय ली जाएगी. सबसे सलाह करने के बाद ही प्रदेश में स्कूल खोलने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा.
संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर घातक न बन पाए इसके लिए पहले से सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. वहीं एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स को शुरू करने के लिए 100 फीसदी टीकाकरण और कोविड के अनुकूल व्यवहार करना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही मीटिंग के दौरान BAMS, BHMS और BUMS सहित कई एग्जाम जुलाई के अंतिम सप्ताह में ऑफ लाइन मैथेड से कराए जाने पर भी चर्चा की गई.

सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.