इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|22:01|IST
ताजा खबर

MP में आया मानसून, कई संभाग तरबतर; नदियों में उफान यातायात प्रभावित

Updated: digiana.com | Jun 11, 2021, 06:20 AM IST

MP में आया मानसून, कई संभाग तरबतर; नदियों में उफान यातायात प्रभावित

भोपाल, मध्यप्रदेश में गुरुवार को मानसून ने बैतूल की तरफ से और तेजी से दस्तक दे दी। भोपाल में मानसून सक्रिय हो गया है। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ भोपाल में मूसलधार बारिश हुई। इसके अलावा गुना के बमौरी क्षेत्र में भी बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इसके अलावा ग्वालियर, इंदौर, होशंगाबाद, खंडवा में मौसम साफ है। यहां सुबह से तेज धूप है। उमस से लोग बेहाल हैं। वहीं, सागर, छिंदवाड़ा में बादल छाए हुए हैं। भोपाल-नागपुर हाइवे पर धार नदी की पुलिया पर बाढ़ आने से रास्ता बंद हो गया। एम्बुलैंस भी फंस गई। पानी उतरने पर वाहन निकलना शुरू हुए।
भोपाल में दोपहर होते ही बादलों ने डेरा डाला
भोपाल में सुबह से मौसम साफ था। दोपहर होते-होते बादलों ने पूरे शहर को घेर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे ही शाम जैसा मौसम हो गया। इसके बाद तेज हवाएं चलने लगी। करीब 15 मिनट बाद तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के एमपी नगर, आनंद नगर, आयोध्या नगर, पिपलानी, रायसेन रोड, पुराना भोपाल, होशंगाबाद रोड आदि क्षेत्रों में तेज बारिश होने लगी। विंध्य क्षेत्र में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां गुरुवार को रीवा और सतना जिले में शहर से लेकर गांव तक रिमझिम बारिश हुई है। रात करीब 8.15 बजे से चालू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात 12 बजे तक रिमझिम बारिश के रूप में चलता रहा है। हालांकि शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक मौसम साफ रहा। 24 घंटों में ही मानसून जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल और इंदौर के अधिकांश संभागों में फैल गया, जबकि भोपाल और सागर के कुछ हिस्सों में यह सक्रिय हो चुका है
तेज बारिश से धार नदी में आई बाढ़, 5 घंटे जाम रहा नागपुर हाइवे
बैतूल में मानसून की दस्तक के साथ तेज बारिश से शुक्रवार को बैतूल-इटारसी के बीच स्थित धार नदी में बाढ़ आ गई, जिससे अब्दुलागंज-नागपुर हाइवे पर जाम लग गया। करीब 5 घंटे नेशनल हाइवे बंद रहा। इस दौरान हाइवे पर पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में बैतूल से भोपाल मरीज को ले जा रही एम्बुलेंस भी फंस गई। पानी कम होने पर दोपहर 2 बजे केसला और बैतूल के भौंरा पुलिस ने वाहनों को निकलना शुरू हुआ और 3 बजे तक यातायात पूरी तरह से सुचारू हो गया। बैतूल में 10 जून से मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार से ही जिले में अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश हो रही। बारिश से पहाड़ी इलाकों में नदी-नाले ऊफान पर आ रहे।
सात दिन पहले मानसून पहुंचा एमपी
मौसम विभाग की मानें तो समय से सात दिन पहले ही इस बार मध्यप्रदेश में सक्रिय हो गया। दक्षिण पश्चिमी मानसून उत्तरी सीमा व सूरत, नंदूरबार, रायसेन, दमोह, उपरिया, पंड्रा रोड, बोलांगीर, पुरी से होकर गुजर रही है। यही कारण है कि एक जून से लेकर शुक्रवार सुबह तक पूर्वी मध्यप्रदेश में करीब दो इंच और पश्चिम मध्यप्रदेश में करीब सवा इंच बारिश हो चुकी थी।
यहां गरज चमक के साथ बारिश
मौसम विभाग ने होशंगाबाद, जबलपुर और सागर संभाग के अधिकांश जिलों, रीवा, शहडोल संभागों के अनेक स्थानों और इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
यहां यलो अलर्ट जारी
प्रदेश के अनूपपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर, सीहोर, होशंगाबाद, बैतूल और देवास जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और गिरने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि रीवा, इंदौर, ग्वालियर, एवं चंबल संभागों के जिलों में, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, भोपाल, राजगढ़, हरदा, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, अगर नीचम और मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ बिजली चमकने और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.