इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 03 May, 2024|14:27|IST
ताजा खबर

मध्‍य प्रदेश का कोई भी जिला अब रेड जोन में नहीं, संक्रमण दर 5% से कम

Updated: digiana.com | Jun 04, 2021, 11:02 PM IST

मध्‍य प्रदेश का कोई भी जिला अब रेड जोन में नहीं, संक्रमण दर 5% से कम

भोपाल, DNN, मध्य प्रदेश में अब कोई भी जिला कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रेड जोन में नहीं है। जिलों में संक्रमण दर पांच फीसद या उससे कम है। प्रदेश कोरोना संक्रमण से तेजी से बाहर निकल रहा है। अनलाक में कोरोना अनुरूप व्यवहार सुनिश्चित करना चाहिए। भोपाल में जिस तरह कोविड सेफ्टी टीम काम कर रही है, उसे अन्य जिलों में भी लागू किया जाए। टीकाकरण तेजी के साथ हो, इस पर ध्यान दिया जाए।
यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कही। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई समीक्षा में उन्होंने कहा, सभी प्रभारी मंत्री और अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके प्रभार के जिलों में अनलाक की प्रक्रिया में कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाए। टीकाकरण बढ़ाने के साथ-साथ प्राथमिकता वाले समूहों पर ध्यान दिया जाए। अब किसी भी स्थिति में संक्रमण नहीं बढ़ना चाहिए।
आलीराजपुर, झाबुआ तथा कटनी जिलों में कोरोना का कोई नया प्रकरण नहीं आया है। वहीं भिंड, मंडला, सिंगरौली तथा टीकमगढ़ में एक-एक प्रकरण आए हैं। तीस जिलों में कोरोना की साप्ताहिक औसत संक्रमण दर एक फीसद से कम है तो 22 जिलों में एक से पांच फीसद तक है। कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने में किल कोरोना अभियान का बड़ा योगदान है। यह ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में लगातार चलता रहे और इसकी निगरानी भी हो।
तीन जिलों में ही बीस से ज्यादा प्रकरण
बैठक में बताया गया प्रदेश के तीन जिलों इंदौर, भोपाल तथा जबलपुर में ही कोरोना के बीस से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 287, भोपाल 183 और जबलपुर में 71 प्रकरण आए हैं। इंदौर की साप्ताहिक संक्रमण दर 4.9, भोपाल की 3.8, जबलपुर की 1.8 और ग्वालियर की 1.4 फीसद है। प्रदेश की औसत साप्ताहिक संक्रमण दर 1.7 फीसद है।
भोपाल में खोली नौ हजार दुकानें, 208 पर जुर्माना
बैठक में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल में कोविड सेफ्टी टीम के कामों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया भोपाल जिले में नौ हजार 159 दुकानें खोली गई हैं। इनमें आठ हजार 632 दुकानें कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन कर रही हैं। 319 दुकानों को कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन नहीं करने के कारण बंद कराया गया। 208 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई कर 65 हजार 500 का जुर्माना किया गया। कोविड सेफ्टी टीम लोगों से आग्रह कर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करवा रही हैं और जो नहीं मान रहे उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। टीम दुकानों के बाहर गोले बनवाना, रस्सी बंधवाना, कार्यालयों में तापमान लेना, शारीरिक दूरी की जांच, लोगों से मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने का आग्रह करने सहित अन्य काम कर रही है।

सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.