इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 May, 2024|23:30|IST
ताजा खबर

हैदराबाद में बोले सीएम शिवराज, हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है, संघ प्रमुख भी थे मौजूद

Updated: digiana.com | Feb 10, 2022, 11:10 AM IST

 हैदराबाद में बोले सीएम शिवराज, हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है, संघ प्रमुख भी थे मौजूद

भोपाल,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को हैदराबाद में रामानुज सहस्त्राब्दी समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने श्रीरामनगरम्, जीवा कैम्प्स में रामानुजाचार्य की प्रतिमा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए की बड़े साधू-संतों सहित संघ प्रमुख मोहन भागवत भी पहुंचे थे। इस दौरान  सीएम चौहान ने कहा कि रामानुजाचार्य ने वर्ग विभेद को समाप्त कर समानता के सेतु बनाए। सीएम ने कहा कि ओंकारेश्वर स्टेच्यू ऑफ वननेस बनने वाला है। आप सभी संतों से आशीर्वाद मांगता हूं।
शिवराज ने ओवैसी के गढ़ हैदराबाद में भारत का मतलब समझाया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व ही राष्ट्रीत्व है। इसमें दो मत नहीं है। इस बात को कहने में कोई संकोच नहीं है। इस दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और शिवराज की पत्नी साधना सिंह भी मौजूद थीं।
सीएम ने कहा कि राजनीति वाले भी ये बात सीख जाएं तो देश का कल्याण होगा। मैं भी प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मैं भी राजनीतिक कार्यकर्ता हूं। इस विचार को हम कैसे बढ़ाएं। ये सनातन विचार है। कार्यक्रम से पहले शिवराज ने संतों से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर में स्टैच्यू ऑफ वननेस बनने वाला है। हम सब एक ही चेतना के अंग हैं। एक चेतना सभी में है।ओंकारेश्वर से भी ये संदेश जाएगा। भारत की संत परंपरा का प्रवाह नित्य निरंतर प्रवाहमान है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वैदिक दार्शनिक, समाज सुधारक रामानुजाचार्य जी का स्मरण करते हुए कहा कि तमिलनाडु के श्री पेरामबुदुर में जन्मे रामानुजाचार्य ने भक्ति आंदोलन को पुनर्जीवित किया। उनकी शिक्षाओं से अन्य भक्ति विचार धाराएं भी पनपीं। अन्नाआचार्य, भक्त रामदास, कबीर, मीराबाई जैसे संतों, कवियों को भी प्रेरणा मिली। एक हजार वर्ष बाद भी उनके संदेश प्रासंगिक हैं। उ
मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर में शंकराचार्य जी की 108 फीट ऊंची विशाल बहु धातु प्रतिमा, शंकर संग्रहालय और आचार्य शंकर अंतर्राष्ट्रीय अद्वैत वेदांत संस्थान के निर्माण को मध्य प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री चौहान की अध्यक्षता में पिछले माह देश के प्रमुख साधु संत भी आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के न्यासी मंडल की बैठक में भोपाल आये थे। तब ओंकारेश्वर में प्रारंभ प्रकल्प के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई थी।

सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए अब एक ही...
[ Posted On digiana.com | Apr 21, 2023, 04:48 PM IST ]

भोपालः मध्यप्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के लिए युवाओं को अब एक ही बार शुल्क...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.