नई दिल्ली: ट्विटर के बाद फेसबुक से भी कर्मचारियों की छंटनी होगी और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इस बात की पुष्टि कर दी है।जकरबर्ग ने कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों से सोमवार को बातचीत की। बातचीत में उन्होंने मेटा में होने जा रही छंटनी को कन्फर्म कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि बुधवार सुबह से कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने ने कहा है कि कुछ गलत फैसलों के कारण कंपनी की यह हालत हुई है। उन्होंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया है।
कंपनी के विकास के लिए उनके अति आशावादी दृष्टिकोण के कारण उन्होंने जरूरत से अधिक कर्मचारी भर्ती किए। पिछले साल सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने एक साल में 28 फीसदी नई भर्तियां की थी। लेकिन इस साल मेटा के शेयरों में करीब 73 फीसदी भारी गिरावट आई है।
कंपनी के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि 8 नवंबर को मार्क जुकरबर्ग ने छंटनी की तैयारी करने के लिए अधिकारियों के साथ मीटिंग की और कहा कि 9 नवंबर से उन कर्मचारियों को नोटिफिकेशन मिलने शुरू हो जाएंगे, जिन्हें हटाया जा रहा है। वहीं, वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दावा किया कि अधिकारियों की मीटिंग के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने बिजनेस में 'गलत कदम' की जिम्मेदारी स्वीकार की।
रिपोर्ट के अनुसार जिन कर्मचारियों की छंटनी की जानी है, उन्हें कम से कम चार महीने का वेतन मिलेगा। जुकरबर्ग ने छंटनी का सामना करने वालों में भर्ती और व्यावसायिक टीम के सदस्यों के होने का उल्लेख किया है। बता दें कि इससे पहले ट्विटर के नए बॉस एलोन मस्क के आने के बाद कंपनी के आधे कर्मचारियों को हाल ही में निकाला गया है।
नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया, जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...
नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...
नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला...
नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...