इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|10:14|IST
ताजा खबर

ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे, एलन मस्क करने वाले हैं बड़ा बदलाव

Updated: digiana.com | Oct 31, 2022, 02:03 PM IST

ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए चुकाने होंगे पैसे, एलन मस्क करने वाले हैं बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: टेस्ला के करो एलन मस्क के ट्विटर के मालिक बनते ही कंपनी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। कंपनी के टॉप अधिकारी पराग अग्रवाल की छुट्टी करने के बाद एलन मस्क ऐप में भी कई बड़े बदलाव की तैयारी में है। इसके चलते ट्विटर यूजर्स को जेब ढीली करना पड़ सकती है। बताया जा रहा है कि अकाउंट पर ब्लू टिक के लिए यूजर्स को चार्ज देना पड़ सकता है।
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क ब्लू वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बदलाव करने की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल एक यूजर ने एलन मस्क को ट्वीट करके पूछा था कि उसके पास भारी संख्या में फॉलोअर्स हैं, बावजूद उसे ब्लू टिक नहीं मिल पा रहा है। इस ट्वीट के रिप्लाई में ही एलन मस्क ने पेड ब्लू टिक का इशारा किया है। अंग्रेजी टेक वेबसाइट The Verge ने सबसे पहले इसकी रिपोर्ट दी है।
ट्विटर के अधिकारियों की मानें, तो कंपनी मौजूदा वक्त में नए ब्लू सब्सक्रिप्शन का चार्ज 20 डॉलर प्रतिमाह करने जा रही है। मौजूदा वक्त में ट्विटर की तरफ से वेरिफिकेशन के 90 दिनों के भीतर यूजर्स को सब्सक्रिप्शन मॉडल पर आना होता है वरना उनका ब्लू टिक हट जाता है। कर्मचारियों को इस काम को पूरा करने के लिए 7 नवंबर तक का वक्त दिया गया है।
 हालांकि ब्लू टिक के लिए 20 डॉलर चार्ज करने का नियम भारत जैसे देशों में लागू हो गया नहीं फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी मौजूद नहीं है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर  की तरफ से वेरिफिकेशन के लिए चार्ज वसूलने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि ट्विटर प्रवक्ता की तरफ से इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
जो लोग पहले से ट्विटर पर वैरिफाइड हैं उनको ट्विटर ब्लू सब्सक्राइब करने के लिए 90 दिन का समय दिया जाएगा वर्ना उनके नाम के आगे से ब्लू टिक हट जाएगा। ये अभी साफ नहीं है कि ट्विटर ब्लू टिक वेरिफिकेशन रूल में बदलाव किया जाएगा या नहीं। अभी ट्विटर डील को एक हफ्ता भी पूरा नहीं हुआ है और मस्क इसमें बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं।
ट्विटर ब्लू का मासिक सब्सक्रिप्शन 19.99 डॉलर यानी करीब 1,600 रुपये है। कहा जा रहा है कि जिनका अकाउंट पहले से वेरिफाई है, उन्हें 90 दिनों के अंदर ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, नहीं तो प्रोफाइल से ब्लू टिक हट जाएगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है जो कर्मचारी इस प्रोसेस में लगे हैं, यदि वे तय समय पर अपना काम पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें नौकरी से भी निकाला जा सकता है।

सम्बंधित खबरें...
 फिर डाउन हुआ ट्विटर, एक महीने में दूसरी बार परेशान हुए यूजर्स
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:45 AM IST ]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया,  जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...

ट्विटर से 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सुंदर पिचाई से लेकर सलमान...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 11:52 AM IST ]

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...

एलन मस्क ने की ट्विटर प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश, पोल कर...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:49 PM IST ]

नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...

 एलन मस्क को सता रहा हत्या का डर, बोले- खुली जीप में नहीं कर सकता...
[ Posted On digiana.com | Dec 07, 2022, 03:42 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला...

Youtube के टॉप वीडियोस की लिस्ट जारी, 'श्रीवाल्ली' ने मारी बाजी
[ Posted On digiana.com | Dec 06, 2022, 03:21 PM IST ]

नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.