इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|09:42|IST
ताजा खबर

भोजपुरी में ट्वीट करने पर 'एलन मस्क' का अकाउंट सस्पेंड

Updated: digiana.com | Nov 05, 2022, 06:08 PM IST

भोजपुरी में ट्वीट करने पर 'एलन मस्क' का अकाउंट सस्पेंड

नई दिल्ली: ट्विटर पर एक यूजर को इसके नए मालिक एलन मस्क का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया। इस यूजर ने अपना नाम, डीपी और कवर फोटो तक वही लगा रखी थी, जो मस्क की है। चूंकि उनका अकाउंट वेरिफाई था, तो बहुत से लोगों को लग रहा था कि एलन मस्क का अकाउंट हैक हो गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, वह लगातार हिंदी में ट्वीट करते हुए मस्क पर तंज कस रहे थे और फिरकी ले रहे थे। कभी वह भोजपुरी गाने के लिरिक्स ट्वीट कर रहे थे तो कभी टुकड़े-टुकड़े गैंग के नाम पर। शाम होते-होते इस ट्विटर यूजर का अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
शनिवार की सुबह चर्चा की वजह बनी थी 'एलन मस्क' के ट्वीट की भाषा। इसके बाद बहुत से लोगों को लग रहा था कि मस्क का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं था। ट्विटर यूजर iawoolford ने अपने अकाउंट का नाम बलदकर एलॉन मस्क कर दिया है।इयान वूलफोर्ड अमेरिका के रहने वाले हैं और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में हिंदी के प्रोफेसर हैं।
वह अक्सर हिंदी में ट्वीट करते हैं और हिंदी कविताएं पढ़ते हुए वीडियो भी डालते रहते हैं। लेकिन शनिवार को वूलफोर्ड के हैंडल से ऐसा कुछ हुआ जिसने तमाम यूजर्स को गफलत में डाल दिया। उन्होंने पवन सिंह का गाया, ‘कमरिया करे लपालप, लॉलीपॉप लागेलू’ ट्वीट किया। इस ट्वीट को देखकर तमाम यूजर्स हैरानी में पड़ गए और लोगों ने मजे लेने भी शुरू कर दिए। खास बात यह है कि ‘कमरिया करे...’ वाले ट्वीट पर इस गाने के सिंगर पवन सिंह ने भी रिप्लाई किया।
एलन मस्क ट्विटर के नए बॉस हैं और उन्होंने 44 अरब डॉलर में इस कंपनी को खरीदा है। मस्क और ट्विटर डील का सिलसिला इस साल अप्रैल में शुरू हुआ था। मस्क ने अप्रैल में ट्विटर की 9.2 फीसदी हिस्सी खरीदी थी। इसके बाद उन्हें बोर्ड में शामिल होने का ऑफर दिया गया था। हालांकि मस्क बोर्ड में शामिल नहीं हुए और उन्होंने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर का ऑफर दिया था। शुरुआत में स्टेक होल्डर्स ने इस डील से इनकार दिया था, लेकिन बाद में वे मान गए।
 

सम्बंधित खबरें...
 फिर डाउन हुआ ट्विटर, एक महीने में दूसरी बार परेशान हुए यूजर्स
[ Posted On digiana.com | Dec 29, 2022, 11:45 AM IST ]

नई दिल्ली: सोशल मीडिया साइट ट्विटर गुरुवार सुबह डाउन हो गया,  जिसके चलते हजारों यूजर्स को परेशानियों का सामना करना...

ट्विटर से 40 करोड़ यूजर्स का डाटा लीक, सुंदर पिचाई से लेकर सलमान...
[ Posted On digiana.com | Dec 26, 2022, 11:52 AM IST ]

नई दिल्ली: माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के लगभग 40 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी हो गया है। यह डाटा एक हैकर्स द्वारा चोरी...

एलन मस्क ने की ट्विटर प्रमुख पद से इस्तीफे की पेशकश, पोल कर...
[ Posted On digiana.com | Dec 19, 2022, 02:49 PM IST ]

नई दिल्ली: एलन मस्कf आज के समय में ऐसे शख्सp बन गए हैं, जिनके एक ट्वीट से लोगों और उद्योगपतियों में खलबली मच जाती है। हाल...

 एलन मस्क को सता रहा हत्या का डर, बोले- खुली जीप में नहीं कर सकता...
[ Posted On digiana.com | Dec 07, 2022, 03:42 PM IST ]

नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर आदमी एलन मस्क पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। अब उन्होंने एक चौंकाने वाला...

Youtube के टॉप वीडियोस की लिस्ट जारी, 'श्रीवाल्ली' ने मारी बाजी
[ Posted On digiana.com | Dec 06, 2022, 03:21 PM IST ]

नई दिल्ली: गूगल ने YouTube के इस साल के सबसे पॉपुलर वीडियो की लिस्ट शेयर कर दी है। साल 2022 ने हिंदी सिनेमा को एक बड़ा सबक सिखाया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.