इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|15:47|IST
ताजा खबर

फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत ट्रेन, गाय से टक्कर के बाद टूटा अगला हिस्सा

Updated: digiana.com | Oct 29, 2022, 03:06 PM IST

फिर हादसे का शिकार हुई वंदे भारत ट्रेन, गाय से टक्कर के बाद टूटा अगला हिस्सा

गुजरात: वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हुई है। जानकारी के मुताबिक घटना वलसाड के अतुल के पास हुई है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन से गाय को टक्कर लगी है। इससे ट्रेन के अगले हिस्से में नुकसान पहुंचा है। गाय की टक्कर से ट्रेन का अगला हिस्सा टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। ट्रेन के इंजन के पास के निचले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है।
 वलसाड में वंदे भारत ट्रेन के साथ यह घटना सुबह करीब 8 बजकर 17 मिनट पर हुई। एक्सीडेंट के बाद वंदे भारत ट्रेन 30 मिनट तक रुकी रही। पौने नौ बजे के करीब ट्रेन को अतुल रेलवे स्टेशन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। सूचना के बाद रेल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। वंदे भारत ट्रेन के दुर्घटना ग्रस्त होने से पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है।
ट्रेन की रफ्तार ज्यादा होने से झटके के साथ एक बोगी भी अलग हो गई। दुर्घटना के कुछ देर बाद मुंबई-गांधीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। टक्कर से वंदे भारत एक्सप्रेस का कपलर कवर और बीसीयू कवर भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन की पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई। बता दें, इस माह की यह तीसरी घटना है।
इससे पहले यह ट्रेन दो बार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। मुंबई से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत वटवा और मणिनगर स्टेशन के पास पशुओं से टकरा गई थी। इसके बाद वडोदरा मंडल के आणंद के समीप भी इस ट्रेन से एक गाय टकराई थी। हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं हुआ है। सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
हादसे के बाद भारतीय रेलवे की तरफ से कहा गया कि वंदे भारत ट्रेन को कोई नुकसान नहीं हुआ है। केवल फ्रंट कोच यानी ड्राइवर कोच का नोज कोन कवर क्षतिग्रस्त हुआ है। वंदे भारत ट्रेन सुचारू रूप से चल रही है। इस पर जल्द से जल्द ध्यान दिया जाएगा।
लगातार ऐसे हादसों पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बीते दिनों कहा था कि पटरियों पर मवेशियों के साथ टक्कर अपरिहार्य है। सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन को डिजाइन करते समय इसे ध्यान में रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को इस रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

सम्बंधित खबरें...
गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला, माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 06:11 PM IST ]

अहमदाबादः गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला आ गया है। अहमदाबाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 17 साल से जेल...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 03:48 PM IST ]

गुजरात: 2002 गोधरा कांड मामले में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी को जमानत दी है। दोषी फारूक...

भूपेंद्र पटेल के हाथ फिर गुजरात की कमान, लगातार दूसरी बार बने...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 02:47 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई। भूपेंद्र...

विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, दिल्ली में मंत्रिमंडल...
[ Posted On digiana.com | Dec 10, 2022, 04:43 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार...

 गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 04:01 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.