इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 April, 2024|17:39|IST
ताजा खबर

केवड़िया में भावुक हुए पीएम मोदी, मैं यहां हूं लेकिन मन मोरबी में है

Updated: digiana.com | Oct 31, 2022, 12:31 PM IST

केवड़िया में भावुक हुए पीएम मोदी, मैं यहां हूं लेकिन मन मोरबी में है

गुजरात: सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल हुए। एक तरफ पीएम मोदी सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 को गुजरात के केवड़िया में पहुंचे और एकता दिवस परेड में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर आयोजित हुए इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने सबसे पहले मोरबी हादसे पर दुःख जाहिर किया।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां मौजूद जरूर हूं, लेकिन मेरा मन मोरबी में है, मेरी करुणा उन लोगों के साथ है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना है। पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने कम मौकों पर ही ऐसा दर्द महसूस किया है। एक तरफ उनके मन में इस हादसे का दुख है, वहीं दूसरी तरफ कर्तव्य भी है। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि मोरबी हादसे के बाद से लगातार गुजरात सरकार द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केंद्र की तरफ से भी हर संभव मदद दी जा रही है।
पीएम ने ये भी जानकारी दी कि घटनास्थल पर तो मुस्तैदी दिखाई ही जा रही है, अस्पताल में भी मरीजों को ठीक उपचार मिले, उन्हें कम से कम दिक्कतों का सामना करना पड़े, इस बात का भी ध्यान दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन या दूसरी मदद में कोई ढिलाई नहीं दिखाई जाएगी।
पीएम मोदी ने कहा भारत के लिए एकता कभी विवशता नहीं रही है। एकता हमेशा विशेषता रही है। पीएम मोदी ने कहा कि एकता की भावना इतनी रची-बसी है। हमें इस खूबी का अहसास नहीं होता है, लेकिन देखिए जब कोई आपदा आती है तो पूरा देश खड़ा हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा पूरा भारत सेवा, संवेदना के लिए खड़ा हो जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि देखिए मोरबी में हादसा हुआ तो लोग दुआ करने लगे। मदद के लिए आगे आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा वहां मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।
पीएम मोदी ने कहा, "साल 2022 में राष्ट्री य एकता दिवस को बहुत विशेष अवसर के रूप में मैं देख रहा हूं। यह वह साल है जब हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं. हम नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। अगर भारत के पास सरदार पटेल जैसा नेतृत्व न होता तो क्या होता? अगर 550 से ज्यादा रियासतें एकजुट न हुई होती तो क्या होता? हमारे ज्यादातर राजा रजवाड़े त्याग की पराकाष्ठा न दिखाते, तो आज हम जैसा भारत देख रहे हैं हम उसकी कल्पना न कर पाते. ये कार्य सरदार पटेल ने ही सिद्ध किए हैं।"

सम्बंधित खबरें...
गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला, माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...
[ Posted On digiana.com | Apr 20, 2023, 06:11 PM IST ]

अहमदाबादः गुजरात दंगे में कोर्ट का फैसला आ गया है। अहमदाबाद कोर्ट ने इस मामले में आरोपी माया कोडनानी, बाबू बजरंगी समेत...

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, 17 साल से जेल...
[ Posted On digiana.com | Dec 15, 2022, 03:48 PM IST ]

गुजरात: 2002 गोधरा कांड मामले में गुजरात सरकार के कड़े विरोध के बावजूद सुप्रीम कोर्ट ने एक दोषी को जमानत दी है। दोषी फारूक...

भूपेंद्र पटेल के हाथ फिर गुजरात की कमान, लगातार दूसरी बार बने...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 02:47 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद भूपेंद्र पटेल की दूसरी बार ताजपोशी हो गई। भूपेंद्र...

विधायक दल के नेता चुने गए भूपेंद्र पटेल, दिल्ली में मंत्रिमंडल...
[ Posted On digiana.com | Dec 10, 2022, 04:43 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार...

 गुजरात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का इस्तीफा, ली हार की जिम्मेदारी
[ Posted On digiana.com | Dec 08, 2022, 04:01 PM IST ]

गुजरात: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी से करारी हार के बाद कांग्रेस के राज्य प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

http://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

http://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.