इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|06:13|IST
ताजा खबर

हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत को मिला खिताब

Updated: digiana.com | Dec 13, 2021, 01:03 PM IST

 हरनाज संधू बनीं मिस यूनिवर्स, 21 साल बाद भारत को मिला खिताब

नई दिल्ली, भारत की हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीत लिया है। 21 साल बाद किसी भारतीय सुंदरी को यह खिताब मिला है। 70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर को इजरायल में हुआ। इसमें 21 साल की हरनाज ने 79 देशों की सुंदरियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स का ताज पहना। हरनाज से पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने इस खिताब को जीता था।
हरनाज कौर संधू ने मिस यूनिवर्स के ताज को जीतने के लिए पैराग्वे और साउथ अफ्रीका की मॉडल्स को मात दी।  हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स 2020 रहीं मेक्सिको की Andrea Meza ने ताज पहनाया। विजेता के रूप में अपने नाम का ऐलान होने पर संधू रो पड़ी थीं। वहीं ताज पहनने पर उनकी खुशी देखने लायक थी।
खास बात यह है कि जिस साल लारा दत्ता ने खिताब जीता था, उसी साल हरनाज संधू पैदा हुई थीं। हरनाज संधू ने मॉडलिंग के अलावा दो पंजाबी फिल्मों ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ में भी काम किया है। 2019 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब जीतने के बाद फेमिना मिस इंडिया टॉप-12 में भी जगह बनाई थी।
खिताब जीतने के बाद हरनाज संधू ने कहा मैं ईश्वर, माता-पिता और मिस इंडिया ऑर्गेनाइजेशन का आभार प्रकट करती हूं, जिन्होंने इस पूरी यात्रा में मेरा मार्गदर्शन किया और मेरी सहायता की। मेरी जीत की कामना और प्रार्थना करने वाले सभी लोगों को ढेर सारा प्यार। 21 साल बाद इस गौरवशाली ताज को भारत लाना गर्व का क्षण है।
21 साल की हरनाज पेशे से एक मॉडल हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन करने के बाद इन दिनों वे मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं। उन्होंने मॉडलिंग और कई पेजेंट में जीत हासिल करने के बावजूद पढ़ाई से दूरी नहीं बनाई।

 















सम्बंधित खबरें...
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता...
[ Posted On digiana.com | Oct 07, 2022, 06:40 PM IST ]

नई दिल्ली, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है। इस बार एक व्यक्ति व दो संस्थाओं को नोबेल...

'कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी', रक्षाबंधन पर ख़ास मैसेज...
[ Posted On digiana.com | Aug 10, 2022, 06:59 PM IST ]

नई दिल्ली, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व कल है। भाइयों को रक्षा का बंधन बांधकर बहनें अपनी रक्षा का वचन...

सिगरेट ले रही सैकड़ों जान, अब पैकेट के लिए सरकार ने जारी की नई...
[ Posted On digiana.com | Jul 22, 2022, 04:23 PM IST ]

नई दिल्ली, सिगरेट और अन्य तंबाकू जनित पदार्थों की पैकिंग के लिए केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य...

राखी पर अपनी बहन को दें ये शानदार गिफ्ट, दोगुना होगी ख़ुशी
[ Posted On digiana.com | Jul 15, 2022, 05:09 PM IST ]

नई दिल्ली, सावन महीने की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रक्षा बंधन का इंतजार हर भाई-बहन को बहुत...

अब स्मार्टफोन से कंट्रोल होगा परफ्यूम, एक बोतल में मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 06:01 PM IST ]

नई दिल्ली, आज के दौर में हमारे आस-पास ज्यादातर डिवाइसेज ऐसे हैं, जिन्हें 'स्मार्ट डिवाइस' कहा जाता है क्योंकि ये मशीनों...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.