इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|00:18|IST
ताजा खबर

चाट-पकौड़े लगेंगे फीके, जब खाएंगे चटनी पनीर

Updated: digiana.com | Apr 06, 2022, 06:47 PM IST

चाट-पकौड़े लगेंगे फीके, जब खाएंगे चटनी पनीर

नई दिल्ली, पनीर की सब्जी ज्यादातर लोगों को अच्छी लगती है। इसी के साथ ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। शादी-पार्टियों में पनीर की एक डिश जरुर बनती है। पनीर की सब्जी और दूसरी डिश भी आपने बहुत खाई होगी लेकिन आज हम आपके लिए पनीर की एक स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे खाकर आपको चाट-पकौड़े भी फीके लगने लगेंगे। ये डिश है चटनी पनीर। चटनी पनीर खाने में काफी चटपटा तो है ही साथ ही ये काफी हल्का भी है।
 सामग्री
पनीर 300 ग्राम
आम पापड़ 18-20
अदरक 1/2 इन्च
हरी मिर्च 2
प्याज़ 1
ऑइल 1 बड़ा चमचा
केले के पत्ते 2
चटनी
ताज़े पुदीने के पत्ते 1/2 कप
ताज़ा हरा धनिया 1कप
दालिया १ बड़ा चमचा
लहसुन लौंग 7
नमक स्वादानुसार
नींबू का रस 1
बनाने की विधि
चटनी पनीर बनाने के लिए सबसे पहले चटनी तैयार कर लें। चटनी बनाने के लिए पुदिना, हरा धनिया, दालिया, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। अब इसी में चार टुकड़ों में कटा प्याज़, 4-5 बड़े चम्मच पानी और नमक डालें और एक बार फिर पीसें। इस चटनी को एक बाउल में निकालें, इसमें नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
अब पनीर को मोटे स्लाइस में लंबा काटें और हर स्लाइस पर बीच में थोड़ा सा चीरा लगाएं। पनीर के स्लाइस के चीरे में आम पापड के 2 टुकड़े रखें। इसके बाद हर स्लाइस पर अच्छी तरह चटनी को लेप दें।
अब एक नॉन स्टिक पैन को गैस पर चढ़ाएं, इसमें तेल डालें। तेल जब गर्म हो जाए तो इसमें केले के पत्तों के टुकड़े वर्कटॉप पर रखें, हर टुकड़े पर पनीर का एक स्लाइस रखें और पत्ते को फोल्ड करके पॉकेट की तरह बना लें। अब इन्हें तब तक सेकें जब तक कि निचला हिस्सा गोल्डन ब्राउन ना हो जाए। इसके बाद इसे दूसरी तरफ पलटकर भी ऐसे ही सेंक लें। पॉकेट खोलकर इसमें से पनीर निकालकर सर्व करें। कटे हुए नींबू के टुकड़ों के साथ गार्निश भी कर सकते हैं।

सम्बंधित खबरें...
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, बेलारूस के मानवाधिकार कार्यकर्ता...
[ Posted On digiana.com | Oct 07, 2022, 06:40 PM IST ]

नई दिल्ली, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान हो गया है। इस बार एक व्यक्ति व दो संस्थाओं को नोबेल...

'कच्चे धागों से बनी पक्की डोर है राखी', रक्षाबंधन पर ख़ास मैसेज...
[ Posted On digiana.com | Aug 10, 2022, 06:59 PM IST ]

नई दिल्ली, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व कल है। भाइयों को रक्षा का बंधन बांधकर बहनें अपनी रक्षा का वचन...

सिगरेट ले रही सैकड़ों जान, अब पैकेट के लिए सरकार ने जारी की नई...
[ Posted On digiana.com | Jul 22, 2022, 04:23 PM IST ]

नई दिल्ली, सिगरेट और अन्य तंबाकू जनित पदार्थों की पैकिंग के लिए केंद्र सरकार ने नए निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य...

राखी पर अपनी बहन को दें ये शानदार गिफ्ट, दोगुना होगी ख़ुशी
[ Posted On digiana.com | Jul 15, 2022, 05:09 PM IST ]

नई दिल्ली, सावन महीने की शुरुआत के साथ ही त्यौहारों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रक्षा बंधन का इंतजार हर भाई-बहन को बहुत...

अब स्मार्टफोन से कंट्रोल होगा परफ्यूम, एक बोतल में मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | Jun 24, 2022, 06:01 PM IST ]

नई दिल्ली, आज के दौर में हमारे आस-पास ज्यादातर डिवाइसेज ऐसे हैं, जिन्हें 'स्मार्ट डिवाइस' कहा जाता है क्योंकि ये मशीनों...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.