इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 23 April, 2024|19:07|IST
ताजा खबर

कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ की सयुक्त बड़ी कार्यवाही

Updated: digiana.com | Aug 05, 2021, 10:47 AM IST

कलेक्टर सहित जिला पंचायत सीईओ की सयुक्त बड़ी कार्यवाही

शहडोल, मानपुर जनपद की ग्राम पंचायतों में पदस्थ सचिव, रोजगार सहायकों पर कलेक्टर सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत उमरिया द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए एफआईआर के निर्देश के साथ ही निलंबन, बर्खास्तगी के साथ ही वसूली के आदेश सहित 10 दिन के वेतन काटने के आदेश जारी किये हैं।
इन पर हुई एफआईआर की कार्यवाही
मानपुर जनपद की ग्राम पंचायत मुगवानी के रोजगार सहायक दीप नारायण चतुर्वेदी, ग्राम पंचायत ददरौड़ी के शंकर दाहिया जो कि रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं, इनके विरूद्ध जिला पंचायत कार्यालय से एफआईआर के आदेश जारी किये गये हैं।
8 हुए निलंबित
जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकुरी के सचिव सुंदर लाल जायसवाल, अमलिहा के सचिव प्रेमदास सिंह, ग्राम पंचायत सेमडारी के सचिव दरोगा सिंह, ग्राम पंचायत दुलारी के सचिव कैलाश झारिया, ग्राम पंचायत मानपुर सचिव संतोष दुबे, ग्राम पंचायत रथेली के इतुवा यादव, ग्राम पंचायत कोहका के सचिव राज बहोर बैगा, ग्राम पंचायत बरहटा के सचिव माधव सिंह भी निलंबित होने वाले सचिवों में शामिल है।
9 हुए बर्खास्त
कलेक्टर सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की तबाड़तोड़ कार्यवाही में 9 रोजगार सहायकों को बर्खास्त कर दिया गया है, जिसमें ग्राम पंचायत मानपुर के रोजागार सहायक शरद गुप्ता, ग्राम पंचायत कोयलारी के रोजगार सहायक अंतरा द्विवेदी, ग्राम पंचायत किरणताल कला के मीरा विश्वकर्मा, ग्राम पंचायत गहिरा टोला के शिव कुमार सिंह, ग्राम पंचायत करौंदी टोला के रोजागार सहायक विवेक उरमलिया, ग्राम पंचायत पिपरिया के संतोष रैदास, ग्राम पंचायत मुगवानी के रोजगार सहायक दीप नारायण चतुर्वेदी, दरौड़ी के रोजगार सहायक शंकर दाहिया सहित उपयंत्री राजेश त्रिपाठी पर भी बर्खास्तगी की गाज गिरी है, लेकिन विभाग द्वारा इन्हें अंतिम सुनवाई के लिए 7 दिवस का अवसर दिया गया है।
होगी इनसे वसूली
मानपुर जनपद की ग्राम पंचायत चंदवार/पुंछी में पदस्थ उपयंत्री राजेश त्रिपाठी से 2 लाख रूपये एवं ग्राम पंचायत पिपरिया के रोजगार सहायक संतोष रैदास से 27 हजार 820 रूपये के साथ ही किरणताल कला के रोजगार सहायक मीरा विश्वकर्मा से 1 लाख 76 हजार 930 रूपये की वसूली अधिरोपित की गई है। साथ ही 22 जुलाई से अनुपस्थित होने के कारण सभी कर्मचारियों के जुलाई माह का वेतन 10 दिवस की कटौती उपरांत आहरित किया गया।

सम्बंधित खबरें...
जिंदगी की जंग हार गया मासूम, 18 घंटे बाद बोरवेल से निकाला शव...
[ Posted On digiana.com | Feb 25, 2022, 11:09 AM IST ]

उमरिया, उमरिया जिले के बड़छड़ गांव में बोरवेल में गिरा 4 साल का मासूम जिंदगी की जंग हार गया है। 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद...

बांधवगढ़ नेशनल पार्क में रवीना ने बिताई रात, कैमरे में कैद की...
[ Posted On digiana.com | Jun 28, 2021, 04:26 PM IST ]

उमरिया, मध्य प्रदेश अनलॉक होने के बाद अब पर्यटकों के लिए बांधवगढ़ नेशनल पार्क और पन्ना टाइगर रिजर्व भी खोल दिया गया है।...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.