इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|19:50|IST
ताजा खबर

उज्जैन में हाई अलर्ट, सार्वजनिक स्थलों पर चल रहा चेकिंग अभियान

Updated: digiana.com | Mar 14, 2022, 11:09 AM IST

 उज्जैन में हाई अलर्ट, सार्वजनिक स्थलों पर चल रहा चेकिंग अभियान

उज्जैन, राजधानी भोपाल में रविवार को चार संदिग्ध आतंकवादी पकड़ाए जाने के बाद महाकाल की नगरी उज्जैन में हाई अलर्ट jजारी कर दिया गया है। महाकाल मंदिर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर डॉग स्क्वाड और बीडीएस चेकिंग अभियान चला रही है। इसके साथ ही शहर में आने-जाने वाले लोगों की भी तलाशी ली जा रही है। वहीं सदिग्ध लगने पर पूछताछ भी की जा रही है। किसी भी तरह के खतरे को देखते हुए बम डिस्पोजल टीम को भी तैनात किया गया है।
उज्जैन बीडीएस के एकअशिकारी ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वैसे तो रोज ह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है लेकिन बीते दिन भोपाल में पकड़ाए आतंकवादियों के बाद इसे विशेष तौर पर चलाया जा रहा है। महाकाल मंदिर सहित सभी सार्वजनिक स्थलों पर सख्ती से चेकिंग की जा रही है। साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित सभी सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।
ATS को सूचना मिली थी कि भोपाल में कुछ आतंकी छिपे हुए हैं। पड़ताल के बाद शनिवार देर रात 3:30 बजे पुलिस ऐशबाग पहुंची और एक बिल्डिंग में छापा मारा। यहां पुलिस के आने की भनक लगने पर आतंकियों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था जिसके बाद पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई और वहां से दो लोगों को पकड़ा गया। इनकी निशानदेही के बाद दो अन्य को करोंद इलाके की खातिजा मस्जिद के करीब से गिरफ्तार किया गया था।
हाल ही में अहमदाबाद ब्लास्ट केस में उज्जैन के तीन आतंकियों को फांसी की सजा सुनाई गई है, जिसमें से सिमी का अध्यक्ष सफदर नागोरी, आमिल परवेज व कमरुद्दीन चांद मोहम्मद नागोरी शामिल हैं। तीनों का उज्जैन सहित देशभर में काफी बड़ा नेटवर्क फैला हुआ है। जिसके चलते समय-समय पर उज्जैन हाई अलर्ट घोषित किया जाता है।

सम्बंधित खबरें...
अनुपम खेर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, बोले- जो मिला उसके लिए...
[ Posted On digiana.com | Dec 12, 2022, 03:18 PM IST ]

उज्जैन: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने आज उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने गर्भगृह में जाकर 10 मिनट...

महाकाल मंदिर से फिर बॉलीवुड गाने पर डांस का वीडियो वायरल, दो...
[ Posted On digiana.com | Dec 05, 2022, 12:40 PM IST ]

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से फिर एक डांस वीडियो सामने आया है। इसमें एक युवती बॉलीवुड गाने...

 महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
[ Posted On digiana.com | Nov 21, 2022, 06:40 PM IST ]

उज्जैन: महाकाल मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं के बीच मारपीट हुई है। बताया जा रहा है कि गर्भगृह में जाने के लिए दोनों...

उज्जैन में किराना व्यापारी की पत्नी और बेटियां फंदे से लटकी...
[ Posted On digiana.com | Sep 01, 2022, 02:24 PM IST ]

उज्जैन: मध्यप्रदेश के उज्जैन में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक किराना व्यापारी की पत्नी और दो बेटियां फंदे...

स्कूल वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, चार बच्चों की मौत
[ Posted On digiana.com | Aug 22, 2022, 12:02 PM IST ]

नागदा: मध्यप्रदेश में उज्जैन के पास नागदा में सोमवार सुबह भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में चार स्कूली बच्चों की मौत हो...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.