नई दिल्ली, रूस यूक्रेन के बीच चल रही जंग का आज 29वां दिन है। रुसी सेना लगातार यूक्रेन के शहरों पर हमले कर रही है। इसी बीच रूस ने गूगल को लेकर बड़ा कदम उठाया है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर के बाद अब रूस ने अपने देश में गूगल न्यूज को ब्लॉक कर दिया है। गूगल न्यूज के खिलाफ यह कार्रवाई रूस के संचार नियामक ने की है।
रूस ने यूक्रेन युद्ध को लेकर फेक न्यूज फैलाने के आरोप में रूस में गूगल न्यूज सर्विस को बैन कर दिया है। रूस का यह कदम गूगल के उस कदम का जवाब माना जा रहा है जिसमें गूगल ने ऐप्स और यूट्यूब के लिए रूस में अपने एडवरटाइजिंग बिजनेस को बंद कर दिया था।
रिपोर्ट के मुताबिक रूस में हाल ही में एक नया कानून लाया गया था जिसके तहत रूसी सेना को बदनाम करने वाली किसी भी घटना की रिपोर्ट करना अवैध है। हाल ही में रूस की एक अदालत ने फेसबुक और इंस्टाग्राम को चरमपंथी संगठन करार देते हुए इस पर बैन लगा दिया था। अधिकारियों की ओर से अमेरिकी सोशल मीडिया दिग्गज मेटा पर यूक्रेन में युद्ध के दौरान 'रसोफोबिया' को सहन करने का आरोप लगाने के बाद ये बैन का फैसला लिया गया था।
यह सब तब हुआ जब गूगल ने अपने एक बयान में कहा यह पाया गया है कि कुछ लोगों को रूस में गूगल न्यूज ऐप और वेबसाइट तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है और यह हमारी ओर से किसी तकनीकी समस्या के कारण नहीं है। हमने रूस में लोगों के लिए समाचार और सूचना सेवाओं को यथासंभव लंबे समय तक सुलभ रखने के लिए कड़ी मेहनत की है।
दरअसल फेसबुक, ट्विटर, गूगल औऱ इंस्टाग्राम से रूस की टकराहट की वजह यूक्रेन से उसका चल रहा युद्ध है। युद्ध की वजह से कई कंपनियों ने रूस में अपना कारोबार बंद कर दिया था तो कुछ ने कई तरह की सख्ती या प्रतिबंध रूस पर लगाया था। यही नहीं फेसबुक ने यूक्रेन मामले में हेट स्पीच के नियम भी बदल दिए हैं।
नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पर डाटा चोरी होने के प्रयास के बाद भारतीय रेलवे में संभावित डाटा ब्रीच...
केरल, भारत के सबसे ज्यादा साक्षरता दर वाले राज्य केरल का नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ जुड़ गया है। केरल के पास...
नई दिल्ली, क्लाउडफेयर आउटेज की वजह से मंगलवार को सैकड़ों वेबसाइट्स डाउन हो गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में पॉपुलर...
नई दिल्ली, गूगल प्ले स्टोर पर लाखों एप्स उपलब्ध है। आज स्मार्टफोन के दौर में यूजर्स अपनी जरुरत के हिसाब से एप्स डाउनलोड...
नई दिल्ली, भारतीय रिजर्व बैंक ने सुरक्षित लेनदेन के लिए कार्डलेस नकद निकासी की सुविधा शुरू की है। डेबिट कार्ड हमेशा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...