नई दिल्ली, किसानों की नाराजगी के चलते भारतीय किसान यूनियन अब दो फाड़ हो गई। राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर राजेश सिंह चौहान ने अपना नया संगठन भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का गठन किया था। अब ये संगठन एक्शन में नाहर आ रहा है। शुक्रवार को अपने गृह जनपद फतेहपुर के नहर कॉलोनी आए भाकियू अराजनैतिक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने राकेश टिकैत की जमकर आलोचना की।
इसके साथ ही राजेश सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली यूपी की सरकार को विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए वादे पूरे करने की चेतावनी दी है। राजेश सिंह चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों पर दूसरा संगठन बना है जो किसानों के हित के लिए लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने यूपी चुनाव के समय अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनको जल्द पूरा करे।
उन्होंने कहा कि सरकार के एजेंडे में शामिल किसानों का बिजली बिल माफी, खाद, बीज और नलकूप आदि समस्याओं का यदि चार महीनों के भीतर निराकरण नहीं हुआ तो उनका संगठन प्रदेश स्तर पर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर किसानों के हित की लड़ाई लड़ेगा।
राजेश सिंह चौहान ने महेंद्र सिंह टिकैत को महात्मा और अपना आदर्श बताया। साथ ही ये भी संदेश दे दिया कि वे राकेश टिकैत और नरेश टिकैत को लेकर नरमी नहीं बरतने वाले। उन्होंने राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों को भूल गए हैं। उन्होंने राकेश और नरेश टिकैत पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पुत्रों ने उनकी विरासत को बेच दिया।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...