इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 05 June, 2023|16:34|IST
ताजा खबर

आप विधायक संजीव झा को जान से मारने की धमकी, पुलिस में की शिकायत

Updated: digiana.com | Jun 23, 2022, 01:05 PM IST

आप विधायक संजीव झा को जान से मारने की धमकी, पुलिस में की शिकायत

नई दिल्ली, दिल्ली में आम आदमी पार्टी के बुराड़ी से विधायक संजीव झा  को जान से मरने की धमकी मिली है। फोन करके उनसे लाखों रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की है जो पूरे मामले की जांच कर रही है। बदमाश कई बार विधायक को फोन कॉल कर चुके हैं। विधायक ने बताया कि फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर से जुड़ा हुआ बताया है।
जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने स्पेशल सेल को दी शिकायत में बताया कि उन्हें 20 मई को वाट्सएप पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवानिया का भाई विक्की कोबरा बताया और कहा कि 10 लाख रुपये प्रोटेक्शन मनी नहीं दिए तो जान से मार दूंगा।
विधायक ने बताया कि कॉल इग्नोर करने पर लगातार ऑडियो भेजकर उन्हें धमकी दी गई। संजीव झा ने स्पेशल सेल को दी गई शिकायत में कहा है कि उनकी और उनके परिवार की जान को खतरा है। अब तक करीब 35 कॉल, ऑडियो मैसेज मिल चुके हैं। आप विधायक ने पुलिस से एक्शन लेने की मांग की है।
हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती समेत कई मामलों में आरोपित नीरज बवानिया  पिछले कई सालों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बवानिया दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं। बावजूद इसके दोनों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं। दिल्ली का रहने वाला नीरज बवाना टॉप के बदमाशों में शामिल है। नीरज बवाना गैंग में कई शूटर हैं, जबकि करीब 100 बदमाश प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।

 

सम्बंधित खबरें...
कमल को छोड़कर कमलनाथ के हो जाएंगे दीपक
[ Posted On digiana.com | May 05, 2023, 07:43 PM IST ]

न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...

विकसित भारत की कल्पना तभी पूर्ण होगी जब महिलाओं को मिलेंगे...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:36 PM IST ]

भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...

सलकनपुर में मनेगा देवी लोक महोत्सव : मुख्यमंत्री चौहान
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:21 PM IST ]

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...

शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी...
[ Posted On digiana.com | May 04, 2023, 08:12 PM IST ]

भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...

गैंगस्टर केस में बाहुबली मुख्‍तार अंसारी को 10 साल की सजा और...
[ Posted On digiana.com | Apr 29, 2023, 03:07 PM IST ]

लखनऊः उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार 10 साल की सजा सुनाई गई है और पांच लाख...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221208183754.jpg

हाथ से इन चीजों का गिरना माना जाता है अशुभ, न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2023 Digiana News Network Pvt. Ltd.