नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के तमाम राज्यों में पिछले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड ने सितम दिखाया है. हालांकि, दिल्ली में आज, 29 दिसंबर को ठंड से थोड़ी राहत है. सुबह से ही कोहरे से राहत है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 31 दिसंबर से फिर से शीत लहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ेगा. साथ ही दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक पहुंच जाएगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से आज रात पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और बारिश की आशंका बढ़ गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरे और शीतलहर के आसार है। IMD की मानें तो आज शाम को पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसकी वजह से पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की आशंका है। कुछ मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है, जिससे शीतलहर और कोहरे का कहर बढ़ जाएगा।
इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में कोहरे से थोड़ी राहत मिली थी। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर से फिर से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 29 दिसंबर को पंजाब के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं, 1 या 2 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में हल्की बारिश भी हो सकती है जिससे ठंड बढे़गी।
मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। वहीं, लखनऊ में कोहरा देखने को मिलेगा. 2 से 4 जनवनरी के बीच भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं, अधिकतम तापमान 21 से 22 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...