शिमला: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को आज नया मुख्य न्यायाधीश मिला है। जस्टिस अमजद ए सईद हिमाचल हाईकोर्ट के 27 वें मुख्य न्यायधीश बनाए गए हैं। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल के मुख्य न्यायधीश बने हैं। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27 वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 19 जून को जारी की गई थी. 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की क़ानून व्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है।जस्टिस अमजद ए सईद ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कर ली है, हम उनका हिमाचल में स्वागत करते हैं। हम उनके साथ मिलजुल कर प्रदेश के लिए काम करेंगे।
मुख्य न्यायाधीश हिमाचल हाई कोर्ट जस्टिस अमजद ए सईद ने कहा की हिमाचल प्रदेश बहुत सुन्दर प्रदेश हैं। उनकी कोशिश होगी की पांच साल से लंबित केस को सॉल्व किया जाये। लोगों को न्याय दिया जाएगा। पिछड़े दबे- कुचले वर्ग को न्याय दिया जायेगा। सभी को घर -द्वार पर न्याय मिल सके इसके लिए कानूनी रूप से जागरूक किया जाएगा। दबे व पिछड़े वर्ग को कानूनी सहायता का प्रावधान किया होगा।
नई दिल्ली, 2002 के गुजरात दंगों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद एक न्यूज़ एजेंसी को दिए इंटरव्यू में केंद्रीय गृह मंत्री...
मुंबई, महाराष्ट्र में आया सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस सियासी दंगल के बीच अब यहां राजनीतिक गहमागहमी और...
मुंबई, शिवसेना में बगावत का बिगुल फूंकने वाले बागी नेता एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र सरकार पर विधायकों के परिवार की सुरक्षा...
देवास, वार्ड क्रमांक 30 में नगर निगम का एक दरोगा द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार किया जा रहा था।...
नोएडा, दिल्ली से सटे नोएडा में दर्दनाक घटना हुई है। यहां एक चार साल की मासूम बच्ची ने अपने 8 महीने के भाई को पानी समझकर...
16 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन राशियों पर पड़ेगा असर
नई दिल्ली, सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण पूर्णतया खगोलीय घटना चक्र पर आधारित है। 16 मई 2022 सोमवार को चंद्र ग्रहण लग रहा है।...
दो साल बाद खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
नई दिल्ली, चार धाम में से एक बाबा केदारनाथ के कपाट शुक्रवार को खुल गए है। इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...
अक्षय तृतीय पर दान करें ये चीजें, चमक उठेगी किसमत
नई दिल्ली, हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार अक्षय तृतीया सर्वाधिक सर्व सिद्धि योग वाली तिथि है। हिंदू पंचांग के अनुसार...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...
HDFC बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, FD की ब्याज दरों में हुआ बदलाव
नई दिल्ली, प्राइवेट सेक्टFर के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की...
नौकरी करने वालों को लगा बड़ा झटका, EPFO ने ब्याज दरों में की कटौती
नई दिल्ली, होली से प्रोविडेंट फंड सब्सक्राइबर्स को बड़ा झटका दिया गया है। प्रॉविडेंट फंड पर मिलने वाले ब्याज में कटौती...