नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट की ओर से सर्वेक्षण पर रोक लगाने संबंधी आदेश नहीं दिए जाने के बाद वाराणसी कोर्ट के आदेश के तहत जांच टीम ने शनिवार को सुबह 8 बजे से सर्वेक्षण शुरू कराया। सर्वे के बाद बाहर निकले विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रमुख जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा है कि वहां मेरी नहीं, हम सबकी कल्पना से भी अधिक बहुत कुछ है। उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि रविवार को सर्वे होगा।
जितेंद्र सिंह बिसेन ने कहा कि सर्वे के दौरान कुछ ताले खोले गए और कुछ तालों को तोड़ना पड़ा है। सर्वे की रिपोर्ट भी सबके सामने आएगी। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्देश के तहत सर्वे हो रहा है। दोनों पक्षों ने अपने-अपने तर्क रखे हैं। उन्हें यहां बताना उचित नहीं है।
करीब चार घंटे चली सर्वे की प्रक्रिया दौरान इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मस्जिद परिसर के आसपास के 500 मीटर के इलाकों की सभी दुकानों को बंद करा दिया गया था। सर्वे के बाद बाहर निकले वकीलों ने कहा कि 4 घटे चली जांच की प्रक्रिया के दौरान वादी-प्रतिवादी, पुलिस प्रशासन और सभी पक्षों का सहयोग रहा। शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे का काम कराया गया है।
वकीलों ने ये भी कहा कि जहां-जहां का सर्वे करना था, वहां-वहां किया गया। वकीलों ने ये भी कहा कि सर्वे की कार्यवाही कल यानी 15 मई को भी जारी रहेगी। सर्वे की कार्यवाही कब तक चलेगी इस सवाल पर वकीलों ने कहा कि इसे लेकर हम अभी कुछ नहीं कह पाएंगे। इस संबंध में एडवोकेट कमिश्नर ही बता पाएंगे।
जबलपुरः मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान का आगाज 12 जून को प्रियंका गांधी वाड्रा जबलपुर से करेंगी। जबलपुर...
न्यूज डेस्कः आखिरकार 6 मई को भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश जोशी के सुपत्र दीपक...
भोपालः महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नयी योजनाएँ संचालित हैं। फील्ड में इनके बेहतर क्रियान्वयन की जरूरत है। विकसित...
भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के सलकनपुर स्थित विजयासन माता धाम में 29 से 31 मई तक होने वाले 3 दिवसीय...
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय सेवा अपने लिए नहीं, अपनों के लिए है और सभी प्रदेशवासी अपने...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...