इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 29 March, 2024|21:11|IST
ताजा खबर

करियर का आखिरी मैच हार गए रोजर फेडरर, रोते हुए टेनिस को कहा अलविदा

Updated: digiana.com | Sep 24, 2022, 12:08 PM IST

  करियर का आखिरी मैच हार गए रोजर फेडरर, रोते हुए टेनिस को कहा अलविदा

नई दिल्ली, महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इस खेल को अलविदा कह दिया। वह अपने आखिरी मैच में जीत तो नहीं दर्ज कर पाए लेकिन जब उन्होंने काफी भावुक होकर, नम आंखों से अपनी बात कही तो स्टेडियम में बैठे तमाम लोगों की आखों से भी आंसू बहने लगे। उनके अलावा जोकोविच, मरे और दूसरे सभी खिलाड़ियों की भी आंखे इस भावुक पल के दौरान भीगी थी।
लेवर कप में 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर डबल्स मुकाबले में अपने जोड़ीदार राफेल नडाल के साथ उतरे। अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक की जोड़ी ने इम मुकाबले में नडाल और फेडरर को 4-6, 7-6, 11-9 से हराया। इस हार के साथ ही फेडरर का पेशेवर टेनिस करियर खत्म हुआ। मुकाबले के बाद फेडरर के साथ-साथ नडाल भी रोते दिखे। मैच देखने आए नोवाक जोकोविच भी अपनी आंसुओं को रोक नहीं पाए।
मुकाबले के बाद जब फेडरर अपनी फेयरवेल-स्पीच दे रहे थे, तो उनके साथ-साथ स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल भी रोते दिखे। मैच देखने आए नोवाक जोकोविच भी अपनी आंखों से आंसुओं को रोक नहीं पाए। पिछले कुछ साल से फेडरर चोट से जूझ रहे थे. घुटने की चोट के चलते उन्होंने विंबलडन-2021 के बाद एक भी मैच नहीं खेला था।
फेडरर ने करीब 25 सालों तक पेशेवर टेनिस खेला। उन्होंने सितंबर 1997 में 16 साल की उम्र में डेब्यू किया था। रैंकिंग में 803 वें स्थान से अपना सफर शुरू करने के बाद शीर्ष तक पहुंचे। फेडलर 237 सप्ताह तक वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पर रहे हैं। रैंकिंग में सबसे अधिक समय तक पहले स्थान पर रहने का उनका रिकॉर्ड सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने तोड़ा था।
सबसे अधिक समय तक पहले स्थान पर रहने का उनका रिकॉर्ड सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच ने तोड़ा था। जोकोविच भी इस मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। रोजर फेडरर ने अपने नाम 20 ग्रैंडस्लैम खिताब किए। उन्होंने छह बार ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक बार फ्रेंच ओपन, आठ बार विंबलडन और पांच बार यूएस ओपन जीता। फेडरर ने अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम खिताब साल 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर जीता था।
उस समय वह 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी बने थे। उनका रिकॉर्ड राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच ने तोड़ा। नडाल के नाम अब 22 जबकि जोकोविच के 21 ग्रैंड स्लैम खिताब हो गए हैं। फेडरर की प्रसिद्धि दुनियाभर में है और यही कारण है कि उनका फैन बेस करोड़ों से भी ऊपर का है।









सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

इतिहास रचने पर मेसी की पत्नी ने किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- मुझे...
[ Posted On digiana.com | Dec 20, 2022, 03:54 PM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना ने इतिहास रच दिया है। मेसी के नेतृत्व में अर्जेंटीना ने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.