इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 23 April, 2024|21:21|IST
ताजा खबर

 लाइव कमेंट्री में बिगड़ी रिकी पोंटिंग की तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

Updated: digiana.com | Dec 02, 2022, 05:56 PM IST

 लाइव कमेंट्री में बिगड़ी रिकी पोंटिंग की तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की अचानक तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत उस समय बिगड़ी, जब वह ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच में कमेंट्री कर रहे थे। मैच का प्रसारण कर रही टीम की तरफ से सेहत पर जानकारी दी गई है। वह आगे मुकाबले में आज के दिन में कमेंट्री के लिए उपलब्ध नहीं रहेगे।
 पूर्व कप्तान को दिल का दौरा पड़ने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मैच में तीसरे दिन में आखिरी सेशन की कमेंट्री के लिेए पोंटिंग नहीं पहुंचे थे।  उनको चक्कर जैसा लग रहा था और बेहद बेचैनी लग रही थी। पोंटिंग को असहज देखकर साथी कमेंटेटर ने उनके लिए मदद मंगवाई और पर्थ के एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया।
बता दें कि इस समय वेस्टइंडीज टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर से पर्थ में खेला जा रहा है। इसी मैच में रिकी पोंटिंग कमेंट्री कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज पोंटिंग इसी महीने यानी 19 दिसंबर को 48 साल के हो जाएंगे।
पोंटिंग का अचानक से तबीयत बिगड़ना इसलिए भी डराने वाला है क्योंकि इसी साल ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। पोंटिंग इस मामले में कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते थे और उन्हें अस्पताल जाने का फैसला लिया। पोंटिंग को ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियाई टीम दो बार वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनी।
रिकी पोंटिंग ने नवंबर 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने अपने देश के लिए 168 टेस्ट, 375 वनडे और 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पोंटिंग ने इस दौरान टेस्ट में 13378 रन और वनडे मैचों में 13704 रन बनाए। पोंटिंग इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 71 शतक लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके साथ कोहली ने भी 71 शतक जमाए हैं। सबसे ज्यादा 100 शतक सचिन तेंदुलकर के नाम हैं।

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.