इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|01:15|IST
ताजा खबर

36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना अर्जेंटीना, स्टेज पर ही ट्रॉफी चूमने लगे मेसी

Updated: digiana.com | Dec 19, 2022, 12:12 PM IST

36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप का चैंपियन बना अर्जेंटीना, स्टेज पर ही ट्रॉफी चूमने लगे मेसी

नई दिल्ली: कतर में विश्व कप के फाइनल में लियोनेल मेसी का सपना पूरा हो गया है। फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर खिताब जीत लिया और अपने 36 साल के सूखे को खत्म किया। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। लियोनेल मेसी का यह आखिरी वर्ल्ड कप था, ऐसे में उनके लिए यह सोने पर सुहागा जैसा था। लियोनेल मेसी ने इस ऐतिहासिक जीत के बाद जमकर जश्न भी मनाया और खुशी से झूम उठे।
अर्जेंटीना ने फाइनल मैच की शुरुआत से ही दबदबा बना लिया था। पहला गोल पेनल्टी के दम पर मेसी ने किया। दूसरा एंजेल डी मारिया ने दागा। लेकिन, दूसरे हाफ में किलियन एमबापे किलर साबित हुए। उन्होंने महज 97 सेकंड में दो गोल दाग कर फ्रांस की वापसी करवा दी। फिर मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया। पहले 15 मिनट में भी कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन अगले 15 मिनट में मेसी ने गोल दागकर अर्जेंटीना को 3-2 से बढ़त दिलाई। फिर एमबापे ने पेनल्टी लेकर मैच 3-3 से बराबरी पर ला दिया। आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना जीत गया। इसी के साथ फुटबॉल में यूरोप का तिलिस्म भी 20 साल बाद टूट गया। ट्रॉफी यूरोप से बाहर चली गई।
कप्तान होने के नाते लियोनेल मेसी को ट्रॉफी दी गई और स्टेज पर ही वह खुशी से झूम उठे। लियोनेल मेसी ने ट्रॉफी को सबसे पहले चूमा और जी भरकर देखा। पिछले करीब 2 दशक से मेसी इस सपने को लेकर जी रहे थे और अब जाकर उन्होंने इसे पूरा किया है।
लियोनेल मेसी जब ट्रॉफी लेकर स्टेज पर अपनी टीम के पास पहुंचे, तब पूरी टीम ही उनके साथ नाचने लगी। लियोनेल मेसी ट्रॉफी को हाथ में लिए कूद रहे थे और इस जश्न में पूरी तरह डूब चुके थे। ये जश्न खत्म होने के बाद लियोनेल मेसी अपने परिवार के पास पहुंचे।
38 साल के इस फुटबॉलर ने रविवार को अपनी टीम को तीसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया। वे डिएगो मैराडोना के बाद अर्जेंटीना को चैंपियन बनाने वाले कप्तान बने। लुसैन स्टेडियम में फ्रांस के साथ खेले फाइनल मुकाबले में मेसी ने 2 गोल दागे। उनके इस वर्ल्ड कप में 7 गोल हो गए हैं। हालांकि, वे गोल्डन बूट हासिल नहीं कर सके। उन्हें गोल्डन बॉल से संतोष करना पड़ा।

सम्बंधित खबरें...
ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर-अनुपम खेर, गाड़ी धीरे चलाने...
[ Posted On digiana.com | Dec 31, 2022, 03:08 PM IST ]

नई दिल्ली: टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का शुक्रवार की सुबह एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल...

ऋषभ पंत के साथ भयानक हादसा, पैर में गंभीर चोट, जलकर ख़ाक हुई कार
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 12:44 PM IST ]

नई दिल्ली: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का भयानक एक्सीडेंट होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस...

 ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का निधन, तीन वर्ल्ड कप जीतने...
[ Posted On digiana.com | Dec 30, 2022, 11:35 AM IST ]

नई दिल्ली: ब्राजील के महान फुटबॉलर और रिकॉर्ड तीन विश्वकप जीताने वाले पेले का गुरुवार को निधन हो गया। वह 82 साल के थे।...

मेसी ने धोनी की बेटी के लिए भेजा शानदार तोहफा, instagram पर शेयर की...
[ Posted On digiana.com | Dec 28, 2022, 11:46 AM IST ]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का खुमार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। लियोनल मेसी ने पिछले दिनों दुनिया जीत ली। कतर में बीते दिनों...

 भारत और श्रीलंका के बीच होगा आमना-सामना, खेली जाएगी 3-3 मैचों...
[ Posted On digiana.com | Dec 27, 2022, 02:20 PM IST ]

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के साथ ही टीम इंडिया का बांग्लादेश दौरा भी खत्म हो गया। साल...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.