नई दिल्ली, होली के त्यौहार में अब एक दिन का समय बाकी रह गया है। होली से एक दिन पहले यानी फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है जबकि इसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि को रंग वाली होली खेली जाती है। इस बार होलिका दहन 17 मार्च को होगा जबकि रंग 18 मार्च को खेला जाएगा। होली से 8 दिन पहले से ही प्रह्लाद को बंधी बनाकर प्रताड़ित किया जाने लगा था इसलिए होली से 8 दिन पहले के समय को होलाष्टक कहा जाता है। इस दौरान सभी तरह के शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है।
ज्योतिष के मुताबिक, इस दौरान ग्रहों का स्वभाव भी उग्र रहता है जिस कारण मनचाहे परिणाम नहीं मिल पाते। इसलिए इस दौरान कोई भी नया कार्य नहीं करना चाहिए। होली के मौके पर आज हम आपको कुछ ऐसे कार्यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको होलिका दहन के दिन बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में-
होलिका दहन के दिन भूलकर भी ना करें ये काम
- होलिका दहन के दिन काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। माना जाता है कि इस दिन नकारात्मक शक्तियां ज्यादा प्रभावी होती हैं।
-होलिका दहन के समय आपको अपना सिर खुला नहीं रखना चाहिए।
- होलिका दहन की रात को लोग टोने-टोटके भी करते हैं इसलिए इस दिन किसी के घर पर खाना नहीं खाना चाहिए।
- इस दिन ना तो बासी भोजन करना चाहिए और ना ही दक्षिण दिशा की ओर मुख करके बैठकर खाना चाहिए।
- जो लोग भी पुत्र की प्राप्ति कर चुके हैं उन्हें होलिका दहन खुद से नहीं करना चाहिए। इसे आप किसी पंडित से या किसी और से करवाएं।
- नवविवाहित स्त्रियों को होली जलते हुए नहीं देखनी चाहिए। माना जाता है कि होलिका को जलते देखने से नवविवाहित स्त्रियों को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
- होलिका दहन के दिन किसी भी तरह के मादक पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए।
- होलिका दहन की रात को तंत्र की रात्रि माना जाता है. इस दिन सूनसान इलाकों में जाने से बचना चाहिए।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...