नई दिल्ली, कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार इस साल 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिवस को कृष्ण भक्त कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाते हैं। कहा जाता है कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने धरती पर जन्म लिया था।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन घरों और मंदिरों में विशेष रूप से सजावट की जाती है। देशभर के सभी प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर और धाम में विशेष तरह के आयोजन किए जाते हैं। भगवान कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था। ऐसे में कृष्ण भक्त इस दिन उपवास रखकर कान्हा की भक्ति में डूबे रहते हैं और रात में 12 बजे विधि पूर्वक पूजा करते हैं। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण मंत्रों का जप कर आप भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर सकते हैं।
मंत्र- कृं कृष्णाय नम:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस मंत्र का जाप करने से संसार के सभी सुख प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही व्यक्ति की प्रतिष्ठा और आकर्षण में वृद्धि होती है।
मंत्र- ऊं देवकीनंदनाय विद्महे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण: प्रचोदयात
यह कृष्ण गायत्री मंत्र है। इस मंत्र का नियमित जाप करने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साथ ही हर मनोकामना भी पूरी होती है।
मंत्र- ऊं श्रीं नम: श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा:
ये एक विशेष मंत्र है। इसे सिद्ध करने के लिए रोज इसका जाप करना चाहिए। इसका प्रारंभ जन्माष्टमी से करें तो और भी शुभ रहता है। ये मंत्र सिद्ध हो जाए तो हर काम में सिद्धि मिलने लगती है।
मंत्र- क्लीं कृष्णाय नम:
ये मंत्र सवा लाख जाप करने से सिद्ध हो जाता है। इस मंत्र के जाप से संसार में ऐसा कोई सुख नहीं जो आपको नहीं मिल सकता।
मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:
इस मंत्र का जाप नियमित रूप से किया जाए तो मोक्ष की प्राप्ति होती है यानी आत्म जन्म-मरण के बंधनों से मुक्त हो जाती है और व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं भी पूरी होती है।
मंत्र- गोकुल नाथाय नमः
इस मंत्र का जाप करने से आपका बुरे से बुरा समय भी टल सकता है और हर संकट से आपकी रक्षा हो सकती है।
मंत्र - ऊं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:।।
जब भी आप किसी बड़े संकट में फंसे हो तो इस मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। कुछ ही समय में आपकी परेशानियां दूर हो जाएंगी। ये बहुत ही अचूक मंत्र है।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
नई दिल्ली: जीवन में अक्सर कुछ ऐसी घटनाएं होती हैं, जो हमें भविष्य का संकेत देती हैं। हालांकि हम ऐसी घटनाओं को गलती समझकर...
नई दिल्ली: भगवान दत्तात्रेय को भगवान ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का अंश माना जाता है। इनका जन्म मार्गशीर्ष पूर्णिमा...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...