नई दिल्ली, कोरोना की मार झेल रही दुनिया में अब एक और खतरनाक वायरस मिलने से हड़कंप मच गया है। कोरोना महामारी के बीच अब मंकीपॉक्स वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन और यूरोप में दस्तक देने के बाद अब मंकीपॉक्स अमेरिका पहुंच चुका है। अमेरिकी राज्य मैसाचुसेट्स में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया है।
अमेरिका के मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ ने बुधवार को एक शख्स में मंकीपॉक्स वायरस के संक्रमण की पुष्टि की है। शख्स ने हाल ही में कनाडा की यात्रा की थी। खबरों के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति अस्पताल में भर्ती है और अच्छी स्थिति में है।
मैसाचुसेट्स डिपार्टमेंट ने प्रेस रिलीज में कहा कि मंकीपॉक्स एक दुर्लभ और गंभीर वायरल बीमारी है जो आमतौर पर फ्लू जैसी बीमारी और लिम्फ नोड्स की सूजन से शुरू होती है। ये चेहरे और शरीर पर एक दाने के रूप में विकसित होती है। इसके ज्यादातर संक्रमण 2 से 4 सप्ताह तक चलते हैं। यह वायरस लोगों के बीच आसानी से नहीं फैलता है लेकिन रोगी के शरीर के तरल पदार्थ और मंकीपॉक्स के घावों के संपर्क में आने से ये फैल सकता है।
मैसाचुसेट्स का केस 2022 का अमेरिका में पहला मामला है। मई की शुरुआत से अब तक ब्रिटेन में सात मामलों की पुष्टि हो चुकी है। स्पेन और पुर्तगाल के साथ यह वायरस यूरोप में भी दस्तक दे चुका है। 2021 में टेक्सास और मैरीलैंड में एक-एक मंकीपॉक्स का मामला सामने आया था। दोनों ही केस का संबंध नाइजीरिया की हालिया यात्रा थी जहां यह वायरस महामारी स्थिति में है।
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
नई दिल्ली: चीन में तबाही मचा रहे कोरोना के बीच दक्षिण अफ्रीका में दिमाग खा जाने वाले अमीबा ने दस्तक दी है। दक्षिण कोरिया...
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी हेड कॉन्सटेबल पद के लिए हुई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। ये रिजल्ट दिल्ली...
नई दिल्ली: कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार अलर्ट पर है। बढ़ते मामलों के बीच एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है. जिसमें अब इंजेक्शन...
जयपुर: राजस्थान में भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का सिलसिला जारी है। परीक्षा से पहले एक और भर्ती परीक्षा का पेपर लीक...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...