शिमला, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले स्थित बीड़ बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा हुआ है जिसमें टूरिस्ट सहित दो लोगों की जान चली गई है। वहीं एक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि हेल्पर जो पैराग्लाइडर को धक्का देता है उसका पैर रस्सी में फंस गया और वह भी हवा में उनके साथ उड़ने लगा। इसके चलते पैराग्लाइडर का बैलेंस बिगड़ गया और हादसा हो गया।
जानकारी के अनुसार जैसे ही पायलट ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वॉइंट से उड़ान भरी तो विकास कपूर व टैंडम उड़ान भर रहे आकाश अग्रवाल की उड़ान के दौरान मदद करवाने वाले राकेश कुमार की बाजू ग्लाइडर में फंस गई। जिसके बाद राकेश कुछ समय तक पैराग्लाइडर में फंस गया और बाद में गिरकर घायल हो गया।
वहीं टैंडम उड़ान करवाने वाला पायलट व पर्यटक भी अनियंत्रित होकर गिर गए, जिन्हें बाद में मौकै पर मौजूद अन्य पायलटों द्वारा सीएचसी सेंटर बीड़ लाया गया। जहां से उन्हें सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया गया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पायलट राकेश कपूर व पर्यटक आकाश अग्रवाल ने दम तोड़ दिया। जबकि पायलट विकास कपूर को गंभीर अवस्था में डॉक्टरों द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पैराग्लाइडिंग के दौरान हो रहीं दुर्घटनाओं के चलते लोगों में भय का माहौल है। बीते एक साल में कांगड़ा जिले में ही पांच दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी दुर्घटनाओं में पहली मर्तबा किसी पायलट की मौत हुई है। कुछ माह पूर्व बिलिंग घाटी से उड़ान भरने के बाद नगरोटा के एक युवक की दर्दनाक मौत होने के बाद बेंगलुरु के एक दंपति के 12 वर्षीय बेटे की मौत बिलिंग की ओर जाते हुए तेज गति से वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर हुई थी।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम सुक्खू की प्रधानमंत्री...
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तtर पर प्रचार कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी...
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार...
शिमला: हिमाचार प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...