शिमला, हिमाचल प्रदेश में हादसों का दौर अभी भी जारी है। बुधवार दोपहर किन्नौर में बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें 40 यात्री फंस गए हैं। किन्नौर के चौरा में नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड होने के कारण यात्रियों से भरी हुई बस मलबे में दब गई है। बस के अलावा दो कार भी मलबे में दब गई हैं।
मलबे में फंसे लोगों को बहर निकालने के लिए प्रशासन सेना और NDRF की मदद ले रहा है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक जो बस फंसी हुई है वह हिमाचल रोडवेज़ की है। इसमें 40 से अधिक यात्री हैं। ये बस किन्नौर से शिमला का सफर कर रही थी।
पहाड़ से अभी भी पत्थर गिर रहे है, जिसके कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही है। मलबे में फंसी बस के ड्राइवर और कंडक्टर से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वह काफी खतरनाक हैं।
इस हादसे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस और स्थानीय अधिकारियों को जल्द से जल्द बचाव कार्य करने के लिए कहा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कई हादसे हुए है।
लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के साथ लैंडस्लाइड की घटनाएं भी हुई है। इससे पहले भी पहाड़ों के टूटने के कई खौफनाक वीडियो सामने आए है, जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई है।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम सुक्खू की प्रधानमंत्री...
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तtर पर प्रचार कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी...
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार...
शिमला: हिमाचार प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...