शिमला, हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए हैं। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि हिमाचल में महिलाओं से बस किराया 50 प्रतिशत लिया जाएगा। प्रदेश में 125 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जाएगी। इससे पहले 60 यूनिट तक निशुल्क घरेलू बिजली की सुविधा दी जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्रो में पानी का बिल माफ होगा। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी के बिलों से जलशक्ति विभाग को 30 करोड़ की आय होती है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश में महिलाओं को रक्षाबंधन और भैया दूज पर सरकारी बसों में यात्रा के दौरान कोई किराया नहीं देना पड़ता था लेकिन अन्य दिनों में पूरा किराया वहन करना पड़ता था। अब प्रदेश की आधी आबादी को सफर में आधा किराया देना होगा। इससे पहले, हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम चंबा के ऐतिहासिक चंबा चौगान में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुलिस और गृह रक्षा के जवानों की टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत मार्च पास्ट की सलामी ली।
एनसीसी, एनएसएस पुलिस बैंड समेत 12 टुकड़ियों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मार्च पास्ट में भाग लेने वाली टुकड़ी के टीम लीडरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ स्पीकर विपिन परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी समारोह में विशेष रूप से मौजूद हैं।
हिमाचल दिवस समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन किन्नौर को सिविल सेवा अवार्ड दिया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के माध्यम से जिला कुल्लू और किन्नौर के उपायुक्तों को भी सिविल सेवा पुरस्कार दिए गए। प्रेरणा स्रोत सम्मान जोगिंद्रनगर के टेकचंद भंडारी, किन्नौर के कल्पा के श्याम सरण नेगी, धर्मशाला की स्वयंसेवी संस्था क्रांति के अध्यक्ष धीरज महाजन और हारमनी ऑफ द पाइन्स हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड को डीजीपी के माध्यम से दिए गए।
प्रधानमंत्री ने हिमाचल की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह सुखद संयोग है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष में हिमाचल प्रदेश भी अपना 75वां स्थापना दिवस मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव में हिमाचल प्रदेश में विकास का अमृत हर प्रदेशवासी तक निरंतर पहुंचता रहे, इसके लिए हम सभी के प्रयास जारी है। हिमाचल के लिए अटल जी ने कभी लिखा था- बर्फ ढकी पर्वत मालाएं, नदियां, झरने, जंगल किन्नरियों का देश, देवता डोले पल-पल।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम सुक्खू की प्रधानमंत्री...
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तtर पर प्रचार कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी...
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार...
शिमला: हिमाचार प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...