शिमला: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट को आज नया मुख्य न्यायाधीश मिला है। जस्टिस अमजद ए सईद हिमाचल हाईकोर्ट के 27 वें मुख्य न्यायधीश बनाए गए हैं। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर जस्टिस अमजद ए सईद को हिमाचल के मुख्य न्यायधीश बने हैं। गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने हिमाचल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की शपथ ली। अमजद ए सईद हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27 वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं।
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 19 जून को जारी की गई थी. 21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे।
इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की क़ानून व्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है।जस्टिस अमजद ए सईद ने विधिवत रूप से शपथ ग्रहण कर ली है, हम उनका हिमाचल में स्वागत करते हैं। हम उनके साथ मिलजुल कर प्रदेश के लिए काम करेंगे।
मुख्य न्यायाधीश हिमाचल हाई कोर्ट जस्टिस अमजद ए सईद ने कहा की हिमाचल प्रदेश बहुत सुन्दर प्रदेश हैं। उनकी कोशिश होगी की पांच साल से लंबित केस को सॉल्व किया जाये। लोगों को न्याय दिया जाएगा। पिछड़े दबे- कुचले वर्ग को न्याय दिया जायेगा। सभी को घर -द्वार पर न्याय मिल सके इसके लिए कानूनी रूप से जागरूक किया जाएगा। दबे व पिछड़े वर्ग को कानूनी सहायता का प्रावधान किया होगा।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएम सुक्खू की प्रधानमंत्री...
शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी युद्धस्तtर पर प्रचार कर रही है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र...
शिमला: विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियाँ कर रहे हैं। इसी कड़ी...
शिमला: हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाने है। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियां प्रचार-प्रसार...
शिमला: हिमाचार प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर गहमागहमी तेज हो गई। सूबे में 12 नवंबर को वोटिंग होनी है। ऐसे में राजनीतिक...
19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि
न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...
पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान
नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...
तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट
नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...
अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई
नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...
महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...
एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...
नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...