इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 25 April, 2024|14:34|IST
ताजा खबर

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही पहला लक्ष्य-प्रभारी मंत्री

Updated: digiana.com | Jul 12, 2021, 06:19 PM IST

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही पहला लक्ष्य-प्रभारी मंत्री

शाजापुर, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार आमजनों के हित के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, और ये योजनाएं समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे यह मेरा पहला कार्य होगा। मध्यप्रदेश में पेयजल को लेकर भी बड़ी योजनाएं तैयार की जा रही हैं। आने वाले समय मे पेयजल को लेकर अच्छी सुविधाएं मध्यप्रदेश की जनता को मिल सकेगी। यह बात लोक स्वास्थ्य यान्त्रिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ब्रजेन्द्रसिंह यादव ने कही। वे शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रथम आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहे थे। प्रभारी मंत्री यादव ने कहा कि मैं शाजापुर का प्रभारी मंत्री तो बन गया पर मन में संशय था कि जिस जगह पहले गया नही वहां कैसे काम करूंगा, लेकिन आप सब लोगों के बीच में आकर ऐसा लग रहा है जैसा आपसे मेरा पुराना नाता रहा है।
भारतीय जनता पार्टी में आकर लग रहा है कि यह एक परिवार का भाव रहता है। कार्यकर्ताओं के जोश और स्नेह को देखकर लगता है कि यह एक परिवार की तरह काम करके पार्टी एवं समाजहित का कार्य अच्छे से कर सकेंगे। हम सबका पहला यह दायित्व है कि सरकार की सभीजनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर उसका लाभ पात्र लोगों को दिलवाएं। हमारी सरकार पेयजल के लिए एक अभियान चलाकर काम कर रही है और बहुत जल्द ही सभी लोगों स्वच्छ जल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं प्रदेश स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने कहा कि शाजापुर जिला विचार धारा के आधार पर खड़ा हुआ है और इस जिले में संगठन का काम के करने के लिए कार्यकर्ताओं में जुनून है। इस कोरोना महामारी में हमारे कई कार्यकर्ता हम सबको छोडक़र कर चले गए हैं और ऐसे इस महामारी के माहौल में भी हमारा कार्यकर्ता पार्टी कार्य के लिए डटा हुआ है।
सेवा ही संगठन का भाव लेकर हमारा कार्यकर्ता काम करता है और जब भी सेवा कार्यों की बात आती है तो शाजापुर जिले का नाम सबसे अग्रणी रहता है। आज ऐसे कार्यकर्ताओं के बीच में प्रभारी मंत्री का आगमन हुआ है। कोरोना महामारी को लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री चिंतित हैं और कोरोना टीका सभी को जल्दी लग जाए ऐसे प्रयास कर रहे हैं। कुछ समय पहले तक लोग टीके लगाने को लेकर लापरवाह थे, आज उसी समाज में जाग्रति आ गई है और कोरोना का टीका लगाने की होड़ मची है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बाराम कराड़ा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आज जो प्रभारी मंत्री हमारे बीच आए हैं कार्यकर्ताओ में उनके स्नेह को उनके हुए स्वागत समारोह को देखते हुए उनकी लोकप्रियता देख सकते हैं। सेवा ही संगठन का ध्येय लेकर शाजापुर जिले का कार्यकर्ता पार्टी हित के कार्य में लगा हुआ है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने बताया कि मध्यप्रदेश के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री के शाजापुर जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। यहां आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रभारी मंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पर अतिथियों द्वारा सबसे पहले डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम मेंअशोकनगरविधायक जसपालसिंह जज्जी, जिला महामंत्री विजयसिंह बैस, संतोष बराड़ा, नगर अध्यक्ष नवीन राठौर, केदारसिंह मण्डलोई,  फूलसिंह मेवाड़ा, क्षितिज भट्ट मंचासीन थे। संचालन महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया।

सम्बंधित खबरें...
Zomato पर दिया खाने का ऑर्डर, सब्जी में निकला कॉकरोच
[ Posted On digiana.com | Mar 17, 2022, 12:23 PM IST ]

शाजापुर, मध्यप्रदेश के शाजापुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर देकर सब्जी मंगवाई थी...

सड़क किनारे बैठी गायों को कंटेनर ने रौंदा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Mar 11, 2022, 11:54 AM IST ]

शाजापुर, मध्यप्रदेश के शाजापुर में गुरूवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें चार गायों की मौत हो गई है। जिले से दो...

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड कर...
[ Posted On digiana.com | Jul 14, 2021, 07:35 PM IST ]

शाजापुर, कालीसिंध नदी पर बने स्टाॅपडेम के घटिया निर्माण को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस...

प्रशासन की लापरवाही से परेशान ग्रामीण, वैक्सीन की नहीं दे...
[ Posted On digiana.com | Jul 14, 2021, 05:48 PM IST ]

शाजापुर, शाजापुर प्रशासन की लापरवाही के चलते वैक्सीन लगाने के लिए लोग मंगलवार और बुधवार को सुबह से ही सेंटरों पर पहुंच...

प्रभारी मंत्री ने कसा तंज कहा कांग्रेसियों के सपने में आते...
[ Posted On digiana.com | Jul 12, 2021, 02:44 PM IST ]

शाजापुर, प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव स्थानीय विश्राम ग्राह में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यहां...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.