इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|00:52|IST
ताजा खबर

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड कर करें गिरफ्तार

Updated: digiana.com | Jul 14, 2021, 07:35 PM IST

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, ठेकेदार को ब्लेक लिस्टेड कर करें गिरफ्तार

शाजापुर, कालीसिंध नदी पर बने स्टाॅपडेम के घटिया निर्माण को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने स्टाॅपडेम पहुंचकर वहां धरना प्रदर्षन कर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी ने संबंधित ठेकेदार और जवाबदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बुधवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्रसिंह बंटी बना के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कालीसिंध नदी पर बने स्टाॅपडेम पहुंचकर प्रदर्षन किया। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार द्वारा किसानों से झूठे वायदे कर उनकी भावनाओ से खिलवाड़ किया जा रह है जिसे हम कतई बर्दाष्त नहीं करेंगे। हमारी मांग है कि जिस ठेकेदार या कंपनी ने यह निर्माण किया है उसे ब्लेक लिस्टेड किया जाए और ठेकेदार को गिरफ्तार किया जाए।
वहीं जल संसाधन विभाग के वो अधिकारी जिनकी निगरानी में यह काम हुआ है उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही इसे तोड़कर इसका दोबारा से पुर्ननिर्माण किया जाए ताकि किसानों को राहत मिल सके। यदि ऐसा नहीं होता है तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और लगातार इसके लिए आवाज उठाई जाएगी। इसके बाद सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रकाष कस्बे को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पं. गोविंद शर्मा, मोहन बड़ोदिया जनपद अध्यक्ष अजबसिंह पंवार, भेरूलाल सौराष्ट्रीय, गुलाना ब्लाॅक अध्यक्ष हिरेंद्रसिंह जादौन, भैरूलाल सौराष्ट्रीय, लाला रहमान, शैलेंद्र जोषी, सुमेरसिंह परमार, दरबारसिह जलोदा, विकास सिसौदिया, रामनारायण कुषवाह आदि मौजूद थे।
 सात दिन में नहीं हुई कार्रवाई तो होगा बड़ा आंदोलन
 सिंह ने कहा कि अभी तो हम लोग यहां शांतिप्रिय तरीके से अपनी बात कहने आए हैं, लेकिन यदि प्रषासन ने हमारी बात नहीं मानी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी भले ही यहां पानी भर जाए हम स्टाॅपडेम की दीवार पर नजर आएंगे और आंदोलन करेंगे। वहीं प्रदेष के पूर्व मुखिया व राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह भी यहां आएंगे इस का अवलोेकन कर लोकायुक्त तक यह मामला ले जाया जाएगा। क्योंकि इसमें साफ नजर आ रहा है कि भ्रष्टाचार हुआ है।
भोपाल कलेक्टर व डीआईजी को करें निलंबित
जिलाध्यक्ष सिंह ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ हुई घटना की भी घोर निंदा की है। उन्होंने इस मामले को लेकर भी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रकाष कस्बे को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि दिग्विजयसिंह द्वारा नियम विरूद्ध औद्योगिक क्षेत्र की भूमि अपात्र संस्था को आवंटन किया गया है। जिसे लेकर वे गांधीवादी तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन वहां उन पर व कांग्रेस पार्टी के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं पर बर्बर तरीके से बल प्रयोग किया गया जो भापा सरकार का पुलिसिया हमला है। जिसमें उनके साथ कई कार्यकर्ता भी घायल हुए है। जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल से मांग की है कि कलेक्टर अविनाष लवानिया, डीआईजी इरषाद वाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर हाईकोर्ट की निगरानी में उच्च स्तरीय जांच की जाए।

सम्बंधित खबरें...
Zomato पर दिया खाने का ऑर्डर, सब्जी में निकला कॉकरोच
[ Posted On digiana.com | Mar 17, 2022, 12:23 PM IST ]

शाजापुर, मध्यप्रदेश के शाजापुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने ऑनलाइन ऑर्डर देकर सब्जी मंगवाई थी...

सड़क किनारे बैठी गायों को कंटेनर ने रौंदा, चार की मौत
[ Posted On digiana.com | Mar 11, 2022, 11:54 AM IST ]

शाजापुर, मध्यप्रदेश के शाजापुर में गुरूवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें चार गायों की मौत हो गई है। जिले से दो...

प्रशासन की लापरवाही से परेशान ग्रामीण, वैक्सीन की नहीं दे...
[ Posted On digiana.com | Jul 14, 2021, 05:48 PM IST ]

शाजापुर, शाजापुर प्रशासन की लापरवाही के चलते वैक्सीन लगाने के लिए लोग मंगलवार और बुधवार को सुबह से ही सेंटरों पर पहुंच...

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही पहला लक्ष्य-प्रभारी...
[ Posted On digiana.com | Jul 12, 2021, 06:19 PM IST ]

शाजापुर, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार आमजनों के हित के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, और ये योजनाएं समाज के प्रत्येक...

प्रभारी मंत्री ने कसा तंज कहा कांग्रेसियों के सपने में आते...
[ Posted On digiana.com | Jul 12, 2021, 02:44 PM IST ]

शाजापुर, प्रभारी मंत्री बृजेंद्र सिंह यादव स्थानीय विश्राम ग्राह में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में सम्मिलित हुए यहां...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.