इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 24 April, 2024|02:14|IST
ताजा खबर

शहर की सुन्दरता को निखारने के लिए कलेक्टर एसपी उतरे सड़क पर

Updated: digiana.com | Aug 04, 2021, 08:13 PM IST

शहर की सुन्दरता को निखारने के लिए कलेक्टर एसपी उतरे सड़क पर

 

 

शहडोल: शहर की सुंदरताा को निखारने के मकसद से कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी अमले के साथ सड़क पर उतरे। इस दौरान हर उस बिंदु पर नजर डालीआयी जो नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गए थे। 
इस कड़ी में जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक  ने नगर का भ्रमण कर चौराहों, तिराहों एवं सड़कों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय सोहागपुर के बगल में मुख्य मार्ग के पास गढढे पर बरसात का पानी भरा हुआ देखा तो नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को जीरा एवं पत्थर डाल कर फिलिंग कराने के निर्देश दिए।
शहडोल के प्रवेश स्थान मुड़ना नदी के पास जेसीबी लगा कर सड़क की साफ-सफाई, जीरा पत्थर से फिलिंग, चौड़ीकरण, डामरीकरण करने के निर्देश एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री को देते हुए कहा कि साथ ही रैलिंग में रंगाई-पोताई कराएं एवं लगाएं गए बोर्ड को ग्लो साइनिंग बोर्ड लगवाया जाएं एवं रेडियम प्लेट भी लगवाएं, ताकि आने-जाने वालों को दूर से ही जानकारी मिल सके।

शहर की साफ सफाई पर ध्यान दें 
कलेक्टर ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को नालियों की साफ-सफाई कराने के साथ ही शहर भ्रमण के दौरान जय स्तम्भ चौक को साफ-सुथरा, स्वच्छ बनाने के साथ ही सोहागपुर मार्ग में रखे गए पुलिस बैरीकेड्स को हटा कर व्यवस्थित रखवाने के निर्देश दिए। टर्निग रोड समतलीकरण, टर्निंग यातायात सिंगनल लगवाने के निर्देश देते हुए कहा कि जय स्तम्भ चौक के दोनों ओर रोड छिलवा कर डामरीकरण करवाएं एवं आवश्यकतानुसार पेवर्स पत्थर लगवाए, जिससे पानी का जमाव न हो।

पांडव स्टेचू पर पेंट कराएं 
कलेक्टर ने निर्देशित कि, जय स्तम्भ चौक पर स्थित पाण्डव स्टैच्यू पर साफ-सफाई एवं पेड़ों की कटिंग कराएं जिससे मूर्तियां स्पष्ट दिख सके। पाण्डव स्टैच्यू में पेंट करुवने के निर्देश भी दिए। बता दे कि नगरपालिका द्वारा बनाए गए नगर प्रवेश द्वार पर जिले की जानकारी के फ्लैक्स लगवाने के साथ-साथ रोड टर्निंग में डिवाइडर बनवाने की सलाह भी दी है। अभी सोहागपुर की ओर जाने वाले नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जीर्ण शीर्ण सड़क में सुधार के निर्देश 
नगर भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कोटमा तिराहा में साई गुरूकुल मैरिज गार्डन के पास सड़क के दोंनों ओर जेसीबी अथवा ग्रेटर लगवा कर समतलीकरण कराने के निर्देश एमपीआरडीसी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए। इसके साथ ही कहा कि खुद मौजूद होकर रोड ग्रेटर लगवा कर सड़क का चौडीकरण करवाएं तथा मुख्य सड़क पर बरसात से हुए गढढों में जीरा, पत्थर आदि डलवा कर सुधरवाये। सभी काम समय सिमा में पूर्ण हो इसके लिए नपा, एमपीआरडीसी एवं यातायात से समन्वय करें।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने किया मोटर्स के अतिक्रमण कि प्रगति का जायजा भी लिया। इसको लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि आवश्यक नोटिस देते हुए तत्काल शेष अतिक्रमण को भी हटवाया जाये। सुहागपुर थाने परिसर को आकर्षक बनाने के भी निर्देश दिए। नव निर्मित थाने का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि थाने के सामने परिसर में फिलिंग करवाकर समतलीकरण कराया जाए,आवश्यकतानुसार परिसर पर फारेस्ट से सहयोग प्राप्त कर वृक्षारोपण एवं चैन लिंक भी करवाया जाये। जिले की बाईपास रोड का निरीक्षण कर डिविजनल मैंनेजर एमपीआरडीसी को भी निर्देश दिए कि 15 अगस्त तक बाईपास रोड पूर्ण रूप से यातायत के लिए संचालित कराएं जिससे शहर के अंदर भारी वाहनों का आवागमन कम हो सके। भ्रमण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों को ये कहा कि आवश्यकता यह है कि, बरसात के पूर्व सभी संबंधित अधिकारी नगर के चैराहों, तिराहों एवं सड़कों का टीम बना कर निरीक्षण करे और आवश्यकतानुसार मरम्मत करवा ले ताकि बरसात में आवागमन में आमजन को परेशानी का सामना न करना पडे़ं ।
 ये रहे मौजूद
भ्रमण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दिलीप पाण्डेय, डिविजनल मैंनेजर एमपीआरडीसी डीके स्वर्णकार, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी संजीव कुल्हाडे, अनुविभागीय अधिकारी पीडब्ल्यूडी मनोज दुबे, उप पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी, तहसीलदार लवकुश प्रसाद शुक्ला, प्रोजेक्ट मैंनेजर एमपीआरडीसी अमित दीक्षित, नगरपालिका अधिकारी अमित तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहें।

 

 
 

सम्बंधित खबरें...
झारखंड नक्सली हमले के बाद NIA की कार्रवाई, मध्यप्रदेश में कई...
[ Posted On digiana.com | Nov 26, 2021, 11:10 AM IST ]

भोपाल, झारखंड में हुए नक्सली हमले में तीन जवानों की शाहदत के बाद NIA की जांच तेज हो गई है। गुरूवार को रांची की NIA की टीम ने...

गंदी नाली से पिछले 6 महीने से परेशान वार्डवासी, विधायक शरद...
[ Posted On digiana.com | Aug 07, 2021, 11:00 AM IST ]

शहडोल, शहडोल जिले के नगर परिषद ब्यौहारी अन्तर्गत वार्ड नंबर 9 भटवा टोला में पिछले 6 महीने से नगर परिषद ब्यौहारी द्वारा...

दुष्कर्मी की जमानत निरस्त
[ Posted On digiana.com | Aug 05, 2021, 10:38 AM IST ]

शहडोल, शहडोल न्यायालय के न्यायालय विशेष न्यायाधीष, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 ने थाना केातवाली...

गैस रिसाव नहीं अफवाह हड़कंप, गैस से नहीं करंट से सांपों की...
[ Posted On digiana.com | Aug 03, 2021, 07:01 PM IST ]

शहडोल: जिले के कोयलांचल क्षेत्र धनपुरी में जमीन के अंदर से अचानक गैस निकलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। इस संबंध में लोगों...

पुलिस की कड़ी मेहनत से माता हिंगलाज देवी की मूर्ति हुई बरामद
[ Posted On digiana.com | Aug 02, 2021, 01:10 PM IST ]

शहडोल, जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित घाटी डूंगरी में स्थापित माता हिंगलाज देवी की मूर्ति को बरामद करने...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.