इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|16:48|IST
ताजा खबर

सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार दुबे करोड़ों का निकला आसामी

Updated: digiana.com | Jul 14, 2021, 09:01 PM IST

 सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार दुबे करोड़ों का निकला आसामी

शहडोल, मध्य प्रदेश के संभाग शहडोल अंतर्गत उमरिया जिले के मानपुर में पदस्थ सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार दुबे करोड़ों का आसामी निकला है। अधिकारी के 3 ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। लोकायुक्त पुलिस को रीवा के छत्रपति नगर आवास से 1 किलो सोने की ईंट, 3 लाख कैश, 60 लाख की एफडी सहित 6.77 करोड़ की संपत्ति मिली है। ये कार्रवाई रीवा, भोपाल और शहडोल शहर में बुधवार की सुबह 5 बजे से चल रही है। शाम 6 बजे तक 6 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति उजागर हो चुकी है। लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा है कि देर शाम तक कार्रवाई जारी रही है। 
उमरिया के मानपुर में तैनात सहायक भू-सर्वक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार दुबे के काली कमाई की गोपनीय शिकायत रीवा लोकायुक्त कार्यालय पहुंची थी। इसके बाद एसपी लोकायुक्त राजेन्द्र कुमार वर्मा ने सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। फिर मामला रजिस्टर्ड कर स्पेशल कोर्ट से तीन शहरों में दबिश देने के लिए सर्च वारंट जारी कराया गया। तीन टीमें बनाकर रीवा, भोपाल और शहडोल भेजी गई। तीनों जगह 25 सदस्यीय टीम ने बुधवार की सुबह 5 बजे दबिश दी। जैसे ही घरों के दरवाजे खुले। एक साथ लोकायुक्त की टीम धड़धड़ाकर अंदर घुस गई। 
रीवा के छत्रपति नगर स्थित आवास से मिली तगड़ी काली कमाई 
लोकायुक्त निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार की शुरुआती दबिश में पहले रिकार्ड खंगाले गए। इसके बाद तिजोरी और अलमारी में रखे कैश व सोना जब्त किया गया। लोकायुक्त टीम उस समय चौंक गई जब एक किलो की सोने की ईंट मिली। इसके बाद आलमारी से 3 लाख कैश और 60 लाख की एफडी, करोड़ों की ​कृषि योग्य जमीन और प्लांट सहित कई लग्जरी वाहनों के रिकार्ड मिले। 
कोलार रोड के सर्वधर्म कॉलोनी में एक डुप्लेक्स व एक 2BHK मकान 
लोकायुक्त टीम ने बताया कि सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी ने राजधानी भोपाल स्थित कोलार रोड के सर्वधर्म कॉलोनी में एक डुप्लेक्स मकान व दूसरा इसी मोहल्ले में 2 बीएचके मकान मिला है। तीनों जगह की कार्रवाई में स्थानीय पुलिस का सहयोग भी लिया गया है। पूरी कार्रवाई का पल-पल का अपडेट एसपी लोकायुक्त राजेन्द्र कुमार वर्मा ले रहे है। अधिकारियों के अनुसार 2 दिन तक जांच चल सकती है। 
 6.77 करोड़ से अधिक संपत्ति का आंकलन 
लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बुधवार की शाम 6 बजे तक सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे के रीवा स्थित छत्रपति नगर वाले आवास से 6.77 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति के दस्ताबेज मिल चुके है। कयास लगाए जा रहा है कि अभी और संपत्ति का आंकड़ा बढ़ेगा। खबर लिखे जाने तक आय से अधिक संपति का मामला दर्ज कर लोकायुक्त की ​सर्चिंग लगातार जारी है। 
लोकायुक्त के किस अधिकारी ने कहा दी दबिश 
- रीवा में डीएसपी प्रवीण सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह।
- शहडोल में निरीक्षक डीएस मरावी।
- भोपाल में भोपाल लोकायुक्त के डीएसपी जैन ने दी दबिश। 
35 साल की नौकरी में मिली 70 लाख की सैलरी 
लोकायुक्त के अधिकारियों ने बताया कि उमरिया जिले के मानपुर में पदस्थ सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेंद्र कुमार दुबे ने 1985 में नौकरी लगी थी। अब तक वह सरकारी सेवक के रूप में 35 साल से सेवा दे रहे है। इस दौरान उनको सेवा अवधि में कुल 70 लाख की सैलरी मिली। जिसमें 33 फीसदी स्वयं के खर्च में व्यय हो गई। ऐसे में आरोपी के पास 50 लाख के आसपास की संपत्ति होनी चाहिए। 
अब तक मिली संपत्ति 
- शहडोल स्थित 1375 वर्गफिट में तीन मंजिला मकान- कीमत 50 लाख
- कोलार रोड भोपाल में 1200 वर्गफिट में 1 डुप्लेक्स- कीमत 25.50 लाख
- कोलार रोड भोपाल में 2 बीएचके मकान- कीमत 3.27
- चिरहुला रीवा में दो मकान- 45 लाख
- चिरहुला मंदिर के पास तीन मंजिला मकान एवं चार दुकान- 1.10 करोड़
- वर्ष 2010-11 में क्रय 30 डिसमिल भूमि- 90 लाख
- लोही गांव में 12 एकड़ का फार्म हाउस- 30 लाख
- गृह ग्राम ढेरा में 4.5 एकड़ का फार्म हाउस- 25 लाख
- गृह ग्राम ढेरा में 4.5 एकड़ का फार्म हाउस में 1500 वर्गफिट में निर्मित 3 दुकानें - 25 लाख
- चिरहुला में 2400 वर्गफिट का प्लाट- 8 लाख
- चिरहुला में 8000 वर्गफिट का प्लाट- 32 लाख
- रीवा में 1500 वर्ग फिट का एक अन्य प्लाट- 15 लाख
- पत्नी के नाम गंज गांव में 8325 वर्ग फिट का प्लाट- 28 लाख
- आरोपी की पत्नी सवित्री दुबे के नाम समान क्षेत्र में 5400 वर्गफिट का भूखंड - 7.28 लाख
- आभूषण एक किलो सोने की ईट एवं सोने चांदी के जेबरात- 70.23 लाख
- कुल 9 वाहन, 6 दो पहिया, 1 तीन पहिया एवं दो चार पहिया- 23 लाख
- वाहनों में ईधन का व्यय - 4 लाख
- इन्वेन्ट्री साज सज्जा का समान - रीवा, शहडोल एवं भोपाल स्थित मकान- 19.98 लाख
- विभिन्न बैंक खातों में शेष - 60 लाख
- चिरहुला स्थित दोनों दुकानों से पाए गए समानों की कीमत - 6 लाख
सम्बंधित खबरें...
झारखंड नक्सली हमले के बाद NIA की कार्रवाई, मध्यप्रदेश में कई...
[ Posted On digiana.com | Nov 26, 2021, 11:10 AM IST ]

भोपाल, झारखंड में हुए नक्सली हमले में तीन जवानों की शाहदत के बाद NIA की जांच तेज हो गई है। गुरूवार को रांची की NIA की टीम ने...

गंदी नाली से पिछले 6 महीने से परेशान वार्डवासी, विधायक शरद...
[ Posted On digiana.com | Aug 07, 2021, 11:00 AM IST ]

शहडोल, शहडोल जिले के नगर परिषद ब्यौहारी अन्तर्गत वार्ड नंबर 9 भटवा टोला में पिछले 6 महीने से नगर परिषद ब्यौहारी द्वारा...

दुष्कर्मी की जमानत निरस्त
[ Posted On digiana.com | Aug 05, 2021, 10:38 AM IST ]

शहडोल, शहडोल न्यायालय के न्यायालय विशेष न्यायाधीष, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 ने थाना केातवाली...

शहर की सुन्दरता को निखारने के लिए कलेक्टर एसपी उतरे सड़क पर
[ Posted On digiana.com | Aug 04, 2021, 08:13 PM IST ]

    शहडोल: शहर की सुंदरताा को निखारने के मकसद से कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी अमले के...

गैस रिसाव नहीं अफवाह हड़कंप, गैस से नहीं करंट से सांपों की...
[ Posted On digiana.com | Aug 03, 2021, 07:01 PM IST ]

शहडोल: जिले के कोयलांचल क्षेत्र धनपुरी में जमीन के अंदर से अचानक गैस निकलने की अफवाह से हड़कंप मच गया। इस संबंध में लोगों...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.