इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 20 April, 2024|07:03|IST
ताजा खबर

बैंक अधिकारी के कक्ष में भाजपा विधायक ने दिया धरना, कार्यालय छोड़ कर चले गये अधिकारी

Updated: digiana.com | Aug 03, 2021, 12:30 PM IST

बैंक अधिकारी के कक्ष में भाजपा विधायक ने दिया धरना, कार्यालय छोड़ कर चले गये अधिकारी

रीवा, अपने अलग अंदाज में धरना प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले मऊगंज भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने एक बार फिर रीवा में किसानों की समस्यों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सहकारी केंद्रीय बैंक की मुख्य शाखा में गद्दे डालकर धरने में बैठ गये और अनोखे तरीके से विरोध जताया। विधायक का आरोप है कि किसान गेंहू धान बेचकर भुगतान के लिए भटक रहे है। सरकार ने भुगतान किया है लेकिन अफसर किसानों को रुपये नही दे रहे।
अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहे ये सत्तापक्ष भाजपा के विधायक प्रदीप पटेल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित के लिए हाल ही में जिस मंत्रालय की नीव रखी थी है उसी सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित की मुख्य शाखा में विधायक किसानों की मांगों को लेकर गद्दे डालकर बैठे है। विधायक का आरोप है कि सरकार ने किसानों को फसल का भुगतान कर दिया है बावजूद इसके किसानो को भुगतान नही मिला है।
 किसान भटकने को मजबूर है। किसानी का समय है। खाद बीज खरीदना है। मकान की मरम्मत करनी है और कई काम है लेकिन सहकारी बैंक किसानों के रुपये को दबाए बैठा है। भुगतान की सूची इनके द्वारा नही बनाई जा रही और किसान भटकने को मजबूर है। ऐसे में एक यही तरीका है कि वह कार्यालय में बैठकर जनता का काम कराये। विधायक का कहना है कि जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा भेजा है तो उनके हक की लड़ाई लड़ना उनका काम है।
उधर प्रबंधक की दलील है कि कुछ के भुगतान लंबित है। उनके मांग पत्र नही मिले है। कई बार कैश की कमी होने के चलते भी भुगतान में देरी हो जाती है। ऐसे में वह विधायक से सिर्फ निवेदन कर सकते है।
जनता के मुद्दों को उठाने की भाजपा विधायक मऊगंज कि अपनी अलग शैली है। सत्ता पक्ष में होने के बाद भी वह धरना प्रदर्शन करने से नही चूकते। इससे पहले भी वो बिजली विभाग के दफ्तर पर भी मौन धारण कर धरना दिया था। उसके बाद बिजली की समस्या फौरन दुरूस्त की गई।

सम्बंधित खबरें...
चाहे दारु पियो या थिनर सूंघो लेकिन जल का महत्त्व समझो, सांसद...
[ Posted On digiana.com | Nov 08, 2022, 11:08 AM IST ]

रीवा: अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहने वाले रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा ने एक बार फिर विवादित बयान...

रीवा में भीषण हादसा, बस और ट्रेलर की टक्कर में 15 की मौत
[ Posted On digiana.com | Oct 22, 2022, 11:40 AM IST ]

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में शुक्रवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। बस और ट्रेलर की टक्कर से...

नाबालिग से दुष्कर्म करता रहा युवक, मिलने से मना करने पर रिश्तेदारों...
[ Posted On digiana.com | Sep 03, 2022, 04:21 PM IST ]

रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा में नाबालिग ने युवक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार...

बीजेपी नेता की गुंडागर्दी, सैलून में घुसकर रिटायर्ड आर्मी...
[ Posted On digiana.com | Aug 10, 2022, 04:37 PM IST ]

रीवा, यूपी के नोएडा में बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी द्वारा महिला के साथ बदसलूकी के बाद एमपी के रीवा में भी एक बीजेपी...

रीवा में चुनाव हारने पर आया हार्ट अटैक, कांग्रेस प्रत्याशी...
[ Posted On digiana.com | Jul 17, 2022, 07:32 PM IST ]

भोपाल, मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। रविवार को घोषित 86 नगर परिषदों...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.