इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 19 April, 2024|12:04|IST
ताजा खबर

रिश्वतखोर सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रूपयों के साथ रंगेहाथ पकड़ा

Updated: digiana.com | Jul 26, 2021, 08:47 PM IST

रिश्वतखोर सचिव गिरफ्तार, लोकायुक्त ने रूपयों के साथ रंगेहाथ पकड़ा

रतलाम, जिले के सुखेड़ा में रिश्वतख़ोर पंचायत सचिव को लोकायुक्त की टीम ने सोमवार को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया है। रतलाम जिले में लगातार रिश्वत के मामले सामने आ रहे हैं।
बताया जाता है कि लोकायुक्त की टीम ने पिपलौदा जनपद की सुखेड़ा पंचायत के सचिव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव ने फ़ाइल कम्प्लीट करने के लिए 5 हजार रुपए की घूम मांगी थी जिसमें से तीन हजार पहले ही ले चुका था, शेष 2 हजार रुपए आज उसने रिश्वत के रूप में लिया था और पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार रतलाम जिले की पिपलौदा जनपद की ग्राम पंचायत सुखेड़ा के सचिव जगदीश पांचाल को उज्जैन लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव पांचाल ने आवेदक शंकरलाल मालवीय से फलोद्यान योजना की फाइल को ठहराव प्रस्ताव करके योजना का लाभ दिलाने के एवज में 5 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी। सचिव ने 3000 रुपए पूर्व में ले ही ले लिए थे। बाकी बची राशि 2 हजार रुपए 26 जुलाई को देना तय हुआ था। इसकी शिकायत मालवीय ने लोकायुक्त उज्जैन से की, सचिव ने मालवीय को रिश्वत के शेष 2 हजार रुपए देने के लिए पिपलौदा स्थित अपने निजी कार्यालय पर बुलाया था। यहां लोकायुक्त का दल निरीक्षक रविंद्र कुमार पाराशर व बलवीर यादव के नेतृत्व में सोमवार दोपहर ही डेरा डाल चुका था। दल में आरक्षक विशाल रेशमिया हितेष ललावत, अनिल अटोरिया व कमलेश लववंशी भी शामिल थे। सोमवार दोपहर को जैसे ही मालवीय रुपए देने पंचायत सचिव के निजी कार्यालय पहुचे और उसे रुपए दिए, लोकायुक्त टीम ने रंगेहाथ धर-दबोचा।
उल्लेखनीय है की किसान शंकरलाल मालवीय निवासी धामेडी दो बीघा जमीन में नींबू और जामफल का बगीचा लगाना चाहता है। उसने लगभग एक साल पहले शासन की फलोद्यान योजना का लाभ लेने के लिए सुखेड़ा पंचायत में आवेदन किया था। आवेदन मंजूर कर उसकी फाइल जनपद पंचायत में भेजना थी। पंचायत सचिव ने फाइल कम्प्लीट नहीं की थी। 15 दिन पहले सचिव ने कहा कि 5 हजार रुपए देने पड़ेंगे तब वह फाइल कम्प्लीट करेगा।

सम्बंधित खबरें...
अंधविश्वास से मासूम का इलाज, उल्टी-दस्त होने पर गर्म सरिये...
[ Posted On digiana.com | Jul 08, 2022, 05:12 PM IST ]

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में अन्धविश्वास के चलते एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ दिन पहले बच्चे को उल्टी-दस्त...

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस, सड़क...
[ Posted On digiana.com | Mar 09, 2022, 04:45 PM IST ]

रतलाम, मध्यप्रदेश में बदमाशों को पुलिस के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सजा से पहले पुलिस ने ही आरोपियों को सबक सिखाया।...

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, खा रहे थे कीड़े, संक्रमण बढ़ने से...
[ Posted On digiana.com | Mar 01, 2022, 06:36 PM IST ]

रतलाम, रतलाम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को कीड़े -मकोड़े...

वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की नई पहल, शादी समारोह में लगेगा...
[ Posted On digiana.com | Nov 15, 2021, 12:59 PM IST ]

रतलाम, कोरोना से बचने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। मध्यप्रदेश के रतलाम में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत...

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में रात 12 बजे होगा उत्सव, नहीं...
[ Posted On digiana.com | Aug 30, 2021, 01:00 PM IST ]

रतलाम, आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। देशभर के कृष मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.