इसे अपना हा॓मप॓ज बनाएं 28 March, 2024|22:05|IST
ताजा खबर

अवैध शराब बिक्री पर कलेक्टर सख्त, सहा. जिला आबकारी अधिकारी और उप निरीक्षक को नोटिस जारी

Updated: digiana.com | Jul 25, 2021, 04:20 PM IST

अवैध शराब बिक्री पर कलेक्टर सख्त, सहा. जिला आबकारी अधिकारी और उप निरीक्षक को नोटिस जारी


रतलाम जिले में अवैध शराब बंदी पर प्रतिबन्ध लगाने को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सजग हो गए है। इस कड़ी में उनने अवैध शराब बिक्री के सम्बन्ध में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर. सी. बारोड़ व आबकारी उप निरीक्षक चेतन वैद को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। बताते है कि ये कारण बताओ नोटिस नामली में होने वाली अवैध शराब बिक्री को लेकर किया गया है।
सूत्रों के हवाले से खबर ये सामने आ रही है कि कल शाम मेडिकल स्टॉफ जिसमे संभवत: डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ के साथ एम्बुलेंस ड्राइवर भी थे, इन सबके बीच शराब पार्टी चल रही थी। इस पार्टी के बाद इनके बीच में विवाद होने की जानकारी मिली है। इस घटना के बाद से शासन प्रशासन के बीच में हड़कंप मच गया। हालांकि इस मामले में एफआईआर हो चुकी है। स्पष्ट है कि इस प्रकरण के बाद नामली एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है।

खबर तो यह भी है कि नामली में अवैध शराब बिक्री को लेकर स्थानीय विधायक भी खासे नाराज थे। इस घटना के बाद उनने अपनी शिकायत दर्ज करते हुए कहा है कि अवैध शराब बिक्री पूरे ग्रामीण अंचल में चल रही है। इसके साथ ही उनने कलेक्टर द्वारा इस मामले को गम्भीरता से लेने पर कहा कि सहायक आबकारी अधिकारी बारोड़ को भी नोटिस देने से इस तरह कि गैर क़ानूनी गतिविधि पर अंकुश लगेगी। हलाकि विधायक के नाम का कोई उल्लेख नहीं किया गया है।

बताते दे कि नामली में ढ़ाबों पर अवैध रूप से शराब बेचने व बिठाकर पिलाने कि परम्परा काफी पुरानी है। नामली के प्रवेश द्वार पर स्थित एक ढ़ाबा है जिसने यह परम्परा लागु कि है। सुनने में यह भी आया है कि यहां स्पेशल केबिन सुविधा भी प्रदान की जाती है। एसपी गौरव तिवारी के निर्देशन में भी नामली व ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार अवैध शराब पर कार्रवाई हो चुकी है।
मगर फिर भी इन गोरखधंधे में जो लोग संलग्न है उनके हौसले बुलंद है और वे इस तरह की अवैध गतिविधियों को संचालित करने में हिचक नहीं करते है। यहां अवैध कामों को लेकर शिकायतें जब तब मिलती रहती है। इस पर अंकुश नहीं लगाने से आबकारी अमले के साथ ही नामली पुलिस भी सवालो के घेरे में आती है। आख़िर उनकी नाक के नीचे यह सब खेल होना कैसे सम्भव है ?
फिलहाल अब इंतज़ार है कि उपनिरीक्षक चेतन वेद और सहा. आबकारी अधिकारी आर. सी. बारोड़ क्या जवाब देते है। आपको बता दे की जहरीली शराब पीने से नामली क्षेत्र में कुछ मौतें होने की खबरे भी पहले सामने आ चुकी है।

प्रथम दृष्टया, संलिप्तता के बाद जब नोटिस मिल गया है तो उपनिरीक्षक के साथ साथ जिला सहायक आबकारी अधिकारी भी सकते में आ गए। शनिवार देर शाम रिमझिम के बीच आबकारी उपनिरीक्षक चेतन वेद और सहायक जिला आबकारी अधिकारी आर. सी. बारोड़ द्वारा नामली के ढ़ाबों की दबे पांव चैकिंग की जाने की बात भी सामने आयी है। हलाकि जिस ढ़ाबे की चेकिंग की उस वक़्त वहां कुछ नहीं मिला। लेकिन इन अफसरों की गतिविधि को संवाददाता मौके पर पंहुचा तो उसे देख अफसर तिलमिला उठे और उससे उल्टे सीधे सवाल जवाब करने लगे। हालांकि रिपोर्टर की मौके पर मौजूदगी होने के चलते कुछ समय बाद आबकारी का दल बल कागजी खानापूर्ति करके वहां से रवाना हो गया। सवाल पूछने पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी व इसे रूटिंन चेकिंग बताया।

क्यों ना निलंबन की कार्यवाही की जाए ?
कलेक्टर द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि नामली क्षेत्र व ग्रामीण अंचल में विभिन्न ढाबों पर अवैध शराब बिक्री की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसके कारण अपराध भी घटित हो रहे हैं। उक्त वृत्त के प्रभारी होने के नाते आपका दायित्व है कि अवैध शराब बिक्री नहीं हो परंतु अवैध शराब का विक्रय किया जा रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि आपका कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है तथा अवैध शराब विक्रय में प्रथम दृष्टया में आपकी संलिप्तता है। उक्त कृत्य के लिए आपको निलंबित कर क्यों ना अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए ? इसका उत्तर वेद व आर.सी. बारोड़ को तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को भी अवैध शराब बिक्री पर तत्काल अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित खबरें...
अंधविश्वास से मासूम का इलाज, उल्टी-दस्त होने पर गर्म सरिये...
[ Posted On digiana.com | Jul 08, 2022, 05:12 PM IST ]

रतलाम: मध्यप्रदेश के रतलाम में अन्धविश्वास के चलते एक मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है। कुछ दिन पहले बच्चे को उल्टी-दस्त...

पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस, सड़क...
[ Posted On digiana.com | Mar 09, 2022, 04:45 PM IST ]

रतलाम, मध्यप्रदेश में बदमाशों को पुलिस के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया। सजा से पहले पुलिस ने ही आरोपियों को सबक सिखाया।...

झाड़ियों में मिला नवजात का शव, खा रहे थे कीड़े, संक्रमण बढ़ने से...
[ Posted On digiana.com | Mar 01, 2022, 06:36 PM IST ]

रतलाम, रतलाम से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को कीड़े -मकोड़े...

वैक्सीनेशन के लिए प्रशासन की नई पहल, शादी समारोह में लगेगा...
[ Posted On digiana.com | Nov 15, 2021, 12:59 PM IST ]

रतलाम, कोरोना से बचने के लिए सरकार लगातार वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। मध्यप्रदेश के रतलाम में वैक्सीनेशन शत प्रतिशत...

जन्माष्टमी पर कृष्ण मंदिरों में रात 12 बजे होगा उत्सव, नहीं...
[ Posted On digiana.com | Aug 30, 2021, 01:00 PM IST ]

रतलाम, आज पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है। देशभर के कृष मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही...

Big News

Live NEWS

राशिफल

अध्यात्म

https://digiana.com/assets/uploads/news/20230605164613.jpg

19 जून से प्रारंभ होगी आषाढ़ गुप्त नवरात्रि

न्यूज डेस्कः सनातन धर्म की मान्यता के अनुसार एक वर्ष में चार नवरात्रि आती है। इनमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221220155821.jpg

पैसा आने से पहले मिलते है ये संकेत, होंगे धनवान

नई दिल्ली: धन एक ऐसी चीज है, जिसके लिए लोग दिन रात मेहनत करते हैं। लेकिन कई बार ये इंसान के हार्डवर्क और डेडिकेशन से ज्यादा...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221212184500.jpg

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, घेर लेता है आर्थिक संकट

नई दिल्ली: सनातन धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है। हिंदू धर्म में सदियों से तुलसी के पौधे की पूजा करने की परंपरा...

बीमा / लोन

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221213141515.jpg

 अब एफडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज, 5 लाख जमा करने पर 2.16 लाख तक कमाई

नई दिल्ली: बैंकों में एफडी कराने पर अब आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा।  भारतीय स्टेट बैंक ने कुछ सावधि जमा पर ब्याज दरों...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20221207110241.jpg

 महंगा हो जाएगा आपका होम लोन, RBI ने फिर बढ़ाया रेपो रेट

नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई से चिंतित भारतीय रिजर्व बैंक रेपो रेट में इजाफा किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने...

https://digiana.com/assets/uploads/news/20220526170136.jpg

एक जून से गाड़ी खरीदना हो जाएगा महंगा, 6 से 17 फीसदी तक बढ़े इंश्योरेंस के...

नई दिल्ली, महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। अगले महीने से कार और बाइक खरीदना महंगा हो जाएगा। दरअसल...

शेयर मार्केट LIVE

मौसम

+31
°
C
H: +32°
L: +24°
Indore
Sunday, 24 September
See 7-Day Forecast
Mon Tue Wed Thu Fri Sat
+32° +32° +33° +31° +30° +25°
+22° +21° +21° +22° +23° +23°
Copyright@2024 Digiana News Network Pvt. Ltd.